एक्सप्लोरर

UP Politics: केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, योगी मंत्रिमंडल विस्तार को बताया कारगर

UP Politics: बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार का समर्थन किया है. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साधा.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के सांसद और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे अपने दौरे के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट पहुंचे और दिशा समिति की बैठक में शिरकत की. इस दौरान जिले के विभिन्न योजनाओं में बीजेपी विधायक, ब्लॉक प्रमुखों,अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास योजनाओं पर चर्चा की. मीडिया से बात करते हुए योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर BSP सुप्रीमो के ट्वीट, अखिलेश यादव के बयान और प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे पर मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया.

BSP सुप्रीमो मायावती के ट्वीट पर जवाब देते हुए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री और चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि 'अभी आगामी चुनाव में 6 महीने हैं, मायावती जी को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए क्योंकि उन्हें मालूम था कि 6 महीने की वह मुख्यमंत्री बनाई गई थी. हर महीने क्रियाशील होते हैं और बड़े जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को विधायकों को मंत्री बनाए गया है. वह अनुभवी हैं जनहित में अच्छे परफॉर्म करेंगे.'

प्रियंका की कोशिश से कुछ नहीं होने वाला

प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे और यात्रा निकालने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'हर पार्टी को अपने-अपने चुनावी कार्यक्रम अपने मीटिंग करने का अधिकार है. यह उनका विषय है वह करेंगे. कांग्रेस जमीन से कटी हुई पार्टी है उनके लिए कोशिश में बहुत ज्यादा इजाफा होना नहीं है. लेकिन फिर भी उनको अधिकार है अपना दौड़े.' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रियंका जी पार्टी की नेता है उनके अपने पार्टी के दौरे करने का स्वभाविक अधिकार है उनका अपना कार्यक्रम है.

किसानों के तर्क पूर्ण विषयों पर विचार करेगी सरकार

किसान आंदोलन और भारत बंद के सवाल पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे का कहना है कि जनता किसान के बारे में जो सुधार तीनों कृषि विधेयकों से किए गए हैं. उसके साथ खड़ी है और बार-बार हमारे लोगों की अपील है कि किसान आंदोलन से जुड़े लोग अपनी जिद छोड़कर जो तर्कपूर्ण विषय है उसे रखें. सरकार उनके हर तर्क पूर्ण विषयों पर विचार करने को हमेशा तैयार है.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने पलटवार करते हुए कहा 'वह विपक्ष के नेता हैं, उनको अपनी आलोचना करने का अधिकार है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सारे समाज की सभी ताकतों को एक गुलदस्ते की तरह से सजो कर बेहतर मंत्रिमंडल से साढ़े 4 बरस उत्तर प्रदेश में चलाया है और विस्तार में भी सभी समाज की शक्तियों का सामाजिक न्याय की शक्तियों का सब का बेहतर समन्वय किया गया है. अखिलेश जी अपने जिलाध्यक्षों की सूची एक बार कायदे से फिर से पढ़ लें तो उन्हें मालूम पड़ जाएगा कि वह कहां खड़े हैं और कितना वह एकांकी पार्टी चला रहे हैं.'

इसे भी पढ़ेंः
Bharat Bandh: राकेश टिकैत ने कहा- किसानों के प्रदर्शन को 3 राज्यों का आंदोलन बताने वालों के लिए आज का 'भारत बंद' तमाचा

Central Vista Project: पीएम मोदी ने कहा- नए संसद भवन के निर्माण में कामगारों के योगदान को याद रखने के लिए बनाएं डिजिटल संग्रहालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget