एक्सप्लोरर

बीएल वर्मा का कांग्रेस-सपा पर हमला- कांवड़ यात्रा को लेकर भड़काऊ राजनीति का आरोप

kanwar Yatra 2025:कांवर यात्रा के दौरान खान-पान और अन्य मुद्दों पर उठे विवाद पर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि किसी की आस्था पर चोट पहुंचाने का हक किसी को नहीं है.

UP News: कांवर यात्रा विवाद को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सपा नेताओं पर 'नमाजवादी' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग धर्म भ्रष्ट करने और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने सपा सांसद एसटी हसन के बयान को देश का अपमान बताया और कांग्रेस पर भी सिक्किम को लेकर की गई टिप्पणी के लिए निशाना साधा.

कांवर यात्रा के दौरान खान-पान और अन्य मुद्दों पर उठे विवाद पर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि किसी की आस्था पर चोट पहुंचाने का हक किसी को नहीं है. सबके नाम स्पष्ट लिखे जाएं. जिसका जहां मन होगा वहां खाएगा. बहुत लोग धर्म भ्रष्ट करने का काम करते हैं. ये समाजवादी नहीं, नमाजवादी हैं.

उन्होंने सपा सांसद एसटी हसन के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कांवर यात्रा की तुलना पहलगाम से की थी. वर्मा ने कहा कि एसटी हसन ने कांवर यात्रा की तुलना पहलगाम से करके देश का अपमान किया है. यह देशभक्ति की बात नहीं है, कहीं उनके मन में कुछ और भाव तो नहीं हैं.

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर सिक्किम को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने का काम करते हैं. कांग्रेस के एक नेता सिक्किम को दूसरे देश का हिस्सा बता रहे हैं. यही इनकी राजनीति है. वर्मा ने विपक्ष पर देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने का आरोप लगाया.

विपक्ष पर देश को बांटने का आरोप

बी.एल. वर्मा ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सपा के लोग पहले जाति-जाति की बात करते थे, और अब सेना और धार्मिक मुद्दों पर विवादास्पद बयान दे रहे हैं.

दरअसल मुज़फ्फरनगर और वेस्ट यूपी के कई शहरों में कांवर यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर खान-पान और व्यवसायों के नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हुआ था. सपा और कांग्रेस के नेताओं के बयानों ने इस मुद्दे को और तूल दे दिया. बी.एल. वर्मा ने इस विवाद को धार्मिक आस्था पर हमला करार देते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया.

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget