एक्सप्लोरर

Asad Ahmad Encounter: 'पुलिस भी आत्मरक्षा में गोली चलाएगी', असद के एनकाउंटर को लेकर अखिलेश-मायावती पर केंद्रीय मंत्री का निशाना

Bhanu Pratap Singh React Asad Ahmad Encounter: असद के एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून को नही समझा, जंगलराज बना दिया लेकिन अब पूरे प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में कानून का राज है.

Atiq Ahmad Son Encounter: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर को लेकर केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं उमेश पाल की हत्या हुई थी क्या वह सही हुई थी. सरकार ने तो फिर भी कानून के दायरे में रहते हुए कार्रवाई की है उन्होंने तो कानून की धज्जियां उड़ाई थी. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून में रहकर सारे काम कर रहे हैं. अगर यह लोग पुलिस पर गोली चलाएंगे तो पुलिस भी आत्मरक्षा में गोली चलाएगी. क्या यह पुलिस वाले किसी परिवार के बेटे नहीं है. अखिलेश का साम्राज्य खत्म हो रहा है इसलिए उन्हें दर्द हो रहा है.

अंबेडकर जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने अनसुचित जाति समाज के लिए प्रभावी मतदाता सम्मेलन करके अनसुचित जातिों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को गिनाया. वहीं इस सम्मलेन में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा की मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं उमेश पाल की हत्या हुई थी क्या वह सही हुई थी. सरकार ने तो फिर भी कानून के दायरे में रहते हुए कार्रवाई की है उन्होंने तो कानून की धज्जियां उड़ाई थी.

निकाय चुनाव का बिगुल बच चुका है जहां एक ओर प्रशासन निकाय चुनाव कराने के लिए अपनी तैयारियों में लगा है तो वहीं वोटरों को रिझाने के लिए पार्टीयों ने अपने-अपने पत्ते खोलना शुरू कर दिए हैं. इस बार निकाय चुनाव में बसपा और सपा के वोटर अहम फैसला करेंगे जिस लिए अन्य पार्टियों ने इनको रिझाने का काम शुरू कर दिया है. वह कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ना चाहते जिससे वोटरों को उनकी पार्टी की तरफ रुझान हो शहर में कमजोर पड़ चुके वोटों को अपनी तरफ मोड़ना चाहते है. भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर बीजेपी ने भी ऐसा ही निशाना साधने का काम किया है. अनसुचित जाति वोट को अपनी तरफ साधने के लिए शुक्रवार को उसने मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जहां भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज मौजूद रहे कार्यक्रम के विशेष अतिथी केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा मौजूद रहे.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह  ने बताया कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  की 132वीं जयंती है, बाबा साहेब ने कहा था, शिक्षित बनों एक शिक्षित व्यक्ति पूरे विश्व में नाम कमाता है. आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए काम कर रहें हैं. कोरोना काल के बाद कोई भी घर में भूखा न सोए इस के लिए देश में करीब 80 करोड़ लोगों को खानपान दिया जा रहा है. डबल इंजन की सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है सरकार ने अपने नारे के हिसाब से काम किया है सबका साथ और सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है.

हमें कोई मारेगा तो हम अपने बचाव में कुछ करेंगे

वहीं उन्होंने असद के एनकाउंटर पर कहा कि कानून को नही समझा, जंगलराज बना दिया लेकिन अब पूरे प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में कानून का राज है. सभी भयमुक्त होकर समाज में रह रहे है. मायावती द्वारा भी एनकाउंटर पर उठाए गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हमें कोई मारेगा तो हम अपने बचाव में कुछ करेंगे. असद और गुलाम को पुलिस वालों पर गोली नहीं चलानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ यह संदेश देना चाहते हैं कि यूपी में कानून का राज है. यहां गुंडागर्दी नहीं चलेगी, किसी की दुकान पर किसी के मकान पर चढ़ जाओ या सरेआम किसी की हत्या कर दो. जो उमेश पाल की हत्या हुई है वह सरेआम हुई है जैसे फिल्मों में करते थे. उस तरीके से हत्या हुई है. दो पुलिस वाले मारे गए, सीएम योगी ने तो यह संदेश दिया है कि कानून का राज कानून के रास्ते जो टकराएगा जो पुलिस वालों को गोली चलाएगा उसका यही हश्र होगा.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के ठिकानों पर ED की छापेमारी, गोल्ड-डायमंड ज्वेलरी और 86.68 लाख कैश जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget