एक्सप्लोरर

अमेठी: प्रॉपर्टी विवाद के चलते शख्स ने बेरहमी से बच्चे को उतारा मौत के घाट, विरोध करने पर मां को पीटा

यूपी के अमेठी में मकान को लेकर चल रहे विवाद में एक शख्स ने बेरहमी से बच्चे की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है.

अमेठी: केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में मासूम के हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां मकान के बंटवारे को लेकर परिवार के ही दबंग चाचा ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. महिला के विरोध करने पर आरोपी ने पास में ही सो रहे मासूम की निर्मम हत्या कर दी.

मौके से फरार हुआ आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है.

मकान के लेकर चल रहा था विवाद मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के देवीचरन का पुरवा गांव का है. यहां का रहने वाला राम विलोम रोजी-रोटी के सिलसिले में अंबाला में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है. राम विलोम का अपने चाचा सुखदेव से पारिवारिक मकान को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है. देर रात राम विलोम का चाचा सुखदेव राम विलोम के घर पहुंचा और राम विलोम की पत्नी मालती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

महिला को अस्पताल में कराया भर्ती पत्नी ने जब विरोध किया तो चाचा ने पास में ही सो रहे राम विलोम के 9 वर्षीय बेटे धीरज की बांके से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. मासूम की हत्या और महिला की पिटाई की खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची मुंशीगंज पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

घर आकर दी धमकी घटना को लेकर घायल महिला ने कहा कि चाचा से जमीन का विवाद चल रहा था और वो अपनी जमीन पर कॉलोनी बनवा रही थी. चाचा विरोध कर रहे थे. शुक्रवार सुबह उसके चाचा आए और धमकी देकर चले गए. रात में खाना खाकर बच्चे के साथ सो रही थी तभी चाचा घर पहुंचे और बांके से काटकर बेटे की हत्या कर दी. विरोध किया तो हम पर भी हमला करके मौके से फरार हो गए.

पुलिस टीमें दे रही हैं दबिश मासूम की हत्या को लेकर गौरीगंज सीओ ने कहा कि आरोपी का नाम सुखदेव सिंह है. सुखदेव ने देर रात मालती के घर में घुसकर उसके बेटे की हत्या कर दी और महिला पर भी हमला कर दिया. मालती का इलाज चल रहा है. मालती की तहरीर पर सुखदेव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें, गैंगस्टर एक्ट के तहत भी चलेगा मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget