एक्सप्लोरर

Ujjwala Scheme 2.0: महोबा की एक हजार गरीब महिलाओं मिला लाभ, जानें- खास बात

यूपी के महोबा में उज्वला योजना 2.0 से लाभान्वित होने वाली लाभार्थियों का कहना है कि इस योजना का लाभ पाकर वो बहुत खुश हैं. 

Ujjwala Scheme 2.0: उज्जवला योजना के दूसरे चरण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ कार्यालय से वर्चुअल जुड़कर बुन्देलखण्ड के महोबा से योजना का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान महोबा की एक हजार गरीब महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से 10 लाभार्थियों को अपने हांथों से प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर और कनेक्शन बांटे. 

पीएम मोदी ने दी योजनाओं की जानकारी 
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के अलग-अलग क्षेत्रों की उज्ज्वला लाभार्थियों से बात भी की. इस दौरान मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पूर्वी भारत के अनेक जिलों में PNG कनेक्शन देने का काम तेजी से चल रहा है. पहले चरण में यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में करीब 21 लाख घरों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार का प्रयास इस दिशा में भी है कि आपकी रसोई में पानी की तरह गैस भी पाइप से आए. ये गैस सिलेंडर के मुकाबले सस्ती भी होती है. दूसरी महत्वपूर्ण योजना है गोवर्धन योजना. ये योजना गोबर से बायोगैस बनाने को प्रोत्साहन देती है. इससे गांवों में स्वच्छता भी आएगी.

महिलाओं की समस्याओं का भी निदान होगा
वहीं, कार्यक्रम में आए हुए लोगो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने एक बार फिर यूपी को विशेष महत्व देते हुए महत्वपूर्ण उज्ज्वला योजना के दुसरे चरण की शुरुआत भी बुन्देलखण्ड के महोबा से की है. पूरे देश के अंदर 8 करोड़ लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन योजना के तहत निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ ही महिलाओं की समस्याओं का भी निदान होगा.

लाभार्थियों ने जताया आभार 
उज्वला योजना 2.0 से लाभान्वित होने वाली लाभार्थियों का कहना है कि इस योजना का लाभ पाकर वो बहुत खुश हैं. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता था. लकड़ियां लाना फिर मिट्टी के चूल्हे में खाना बनाना, जिससे धुएं से आंखों में समस्या होती थी जिससे अब निजात मिल जाएगी. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभात जताया.

ये भी पढ़ें: 

UP: मुजफ्फरनगर में गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, छह घायल

Nainital News: दरकती पहाड़ी से लगे रास्तों पर जान जोखिम डालकर निकलते हैं स्कूली बच्ची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: बृजभूषण सिंह ने उठाए सवाल, बोले- धड़ल्ले से जल रही पराली, रोकथाम कहां?
UP: बृजभूषण सिंह ने उठाए सवाल, बोले- धड़ल्ले से जल रही पराली, रोकथाम कहां?
धनतेरस पर योगी सरकार का 1.42 करोड़ बच्चों को तोहफा, स्कूलों में बंटा हलवा
धनतेरस पर योगी सरकार का 1.42 करोड़ बच्चों को तोहफा, स्कूलों में बंटा हलवा
ODOP बना आत्मनिर्भरता का मॉडल, दीपावली पर यूपी की स्थानीय आर्थिकी को मिल रही मजबूती
ODOP बना आत्मनिर्भरता का मॉडल, दीपावली पर यूपी की स्थानीय आर्थिकी को मिल रही मजबूती
UP: आपदा में गई जान तो परिवार को मिलेंगे 8 लाख, फसलों के नुकसान पर भी बढ़ा मुआवजा
UP: आपदा में गई जान तो परिवार को मिलेंगे 8 लाख, फसलों के नुकसान पर भी बढ़ा मुआवजा

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
Embed widget