एक्सप्लोरर

उधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काशीपुर में मुठभेड़ के बाद नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

Udham Singh Nagar Crime News: सीएम धामी के संकल्प के मद्देनजर उधम सिंह नगर पुलिस नशाखोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को दबोच लिया.

Udham Singh Nagar News Today: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. सीएम धामी के संकल्प को साकार करने के लिए पूरे उत्तराखंड में पुलिस जरिये अवैध नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. 

इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र की पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध नशे का कारोबार करने वाले एक तस्कर की घेराबंदी की. 

पुलिस को देखकर तस्कर ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल हो गया. पुलिस मुठभेड़ में तस्कर के घायल होने की सूचना मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए.

मुखबिर से मिली थी सूचना
उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में पुलिस को अवैध नशे की सप्लाई करने वाले तस्कर के आने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर एसओजी और पुलिस की टीम सक्रिय हो गई. पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काशीपुर में स्थित कब्रिस्तान के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. 

इस दौरान पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगा. तस्कर को भागता देखकर पुलिस ने उसका पीछा किया. पुलिस को पीछे आता देखकर तस्कर ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी बचाव में जवाबी कार्रवाई की, फायरिंग में तस्कर के पांव में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया. 

आरोपी पर दर्ज हैं कई मुकदमें
तस्कर की पहचान मुनाजिर पुत्र नसरत बबार खेड़ा कुंडा के रुप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध स्मैक, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम से मुलाकात कर उनसे घटना के बारे में जानकारी हासिल की. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. इसी के मद्देनजर उधम सिंह नगर में पुलिस नशाखोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. 

पुलिस ने किया ये दावा
घटना के संबंध में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि काशीपुर पुलिस और एसओजी की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक चालक को रोकने की कोशिश की गई, ये देखकर बाइक चालक ने पुलिस को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध बाइक चालक की फायरिंग के बाद पुलिस और एसओजी की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई. जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई. उन्होंने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमें दर्ज हैं.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: बदायूं: 24 दिसंबर को होगा फैसला, शम्सी मस्जिद बनाम नीलकंठ मंदिर मामले की सुनवाई होगी या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget