एक्सप्लोरर

H5N1 Bird Flu: केरल में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, जांच के लिए भेजे सैंपल

Uttarakhand News: केरल में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया गया. उधम सिंह नगर पशु चिकित्सा विभाग ने पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं.

Udham Singh Nagar News: केरल के अलापुझा जिले में बतखों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद से उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. बर्ड फ्लू को लेकर जारी हुए हाई अलर्ट को देखते हुए उधम सिंह नगर जिले का पशु चिकित्सा विभाग एक्शन मोड में आ चुका है. पशु चिकित्सा विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पक्षियों के सैम्पल एकत्र कर पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के माध्यम से भोपाल की हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब भेजा है.

उधम सिंह नगर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जनपद के अलग अलग क्षेत्रों से पक्षियों के नमूने एकत्र किये गए. पशु चिकित्सा विभाग एकत्र सैंपल को मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब में टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया. पशु चिकित्सा विभाग गूलरभोज, धौराडाम और नानक सागर डाम पर आने वाले वाले प्रवासी पक्षियों पर निगाहें बनाएं हुए हैं, ताकि बर्ड फ्लू से क्षेत्र के पक्षियों को बचाया जा सकें.बर्ड फ्लू को लेकर जानकारी देते हुए उधम सिंह नगर जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ के के जोशी ने बताया कि केरल के अलापुझा जिले में बतखों को बर्ड फ्लू एवियन इंफ्लूएंजा (एच-5 एन-1) वायरस की पुष्टि होने के बाद से उत्तराखंड सरकार की पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है.

जांच के लिए भेजे पक्षियों के सैंपल
प्रदेश में जारी हाई अलर्ट को देखते हुए हमारी उधम सिंह नगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पालतू पक्षियों के सैंपल इकठ्ठा कर भोपाल की हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब में जांच के लिए भेज दिया है. इसके साथ जनपद के नानक सागर, गूलरभोज और धौराडाम जलाशय पर आने प्रवासी पक्षियों पर निगाहें रखीं जा रही है, अभी तक किसी प्रवासी पक्षी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि एवियन इंफ्लूएंजा (एच-5 एन-1) वायरस मुर्गी, बतखों और कबूतरों से इंसानों में फैल जाता है. और इसकी रोकथाम के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, इसलिए जिन पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए जाते हैं उनको मारना पड़ता है.

ये भी पढे़ं: नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर बचाई जान


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget