एक्सप्लोरर

लुटेरी दुल्हन के HIV पॉजिटिव निकलने पर उड़े सभी के होश, पश्चिमी यूपी में घटना को देती थी अंजाम

Uttarakhand News: स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि होने के बाद से जेल प्रशासन द्वारा लुटेरी दुल्हन को ART द्वारा दवा दी जा रही है. वहीं महिला के संपर्क में आए पांच एचआईवी पॉजिटिव लोगों का इलाज चल रहा है.

Udham Singh Nagar News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दुल्हन बनाकर लाखों की ज्वैलरी और कीमती समान उड़ाने वाली लुटेरी दुल्हन द्वारा खुद को एचआईवी पॉजिटिव होने की बात को छुपाना कई लोगों पर भारी पड़ गया. लुटेरी दुल्हन के संपर्क में आए पांच लोग अब तक पॉजिटिव मिल चुके हैं, स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी खोजबीन शुरू कर दी.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की रहने वाली लुटेरी दुल्हन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह पर बिचौलियों के माध्यम से शादी करती थी और मौका मिलते ही रात में घर में रखा सोना चांदी, नगदी और जरूरी समान लेकर मौके से फारर हो जाती थी. लगातार हो रही घटनाओं के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जेल में बंद लुटेरी दुल्हन ने जेल प्रशासन को अपने एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी दी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उधम सिंह नगर स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क किया तो उधम सिंह नगर स्वास्थ्य विभाग ने महिला के पॉजिटिव होने की बात की पुष्टि की.

उधम सिंह नगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि होने के बाद से जेल प्रशासन द्वारा लुटेरी दुल्हन का एआरटी द्वारा दवा दी जा रही है. वहीं महिला के संपर्क में आए पांच एचआईवी पॉजिटिव लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि महिला के संपर्क में आए अन्य लोगों की खोजबीन की जा रही है.

उत्तराखंड की रहने वाली लुटेरी दुल्हन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पांच शादी कर चुकी है. लुटेरी दुल्हन शादी के बाद रात में सारा समान समेट कर फारर हो जाती थी. बिचौलियों की मदद से ये गिरोह अच्छे परिवारों को चिन्हित करता है और फिर उस परिवार में लुटेरी दुल्हन की शादी कराई जाती है. शादी के बाद रात में मौका मिलते ही घर का कीमती सामान लूटकर गिरोह फरार हो जाता है.

वहीं इस मामले पर एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम नोडल अधिकारी राजेश आर्या का कहना हैं कि लुटेरी दुल्हन के संपर्क में आए लोगों ने सावधानी बरती होगी तो एचआईवी संक्रमण से बचा जा सकता है. संपर्क में आए अन्य लोगों को समय से अपनी जांच करा लेनी चाहिए. एक महिला ने दिसंबर में एचआईवी संक्रमण की जांच कराई थीं, जांच में महिला पॉजिटिव आई थी. महिला ने जांच के बाद अपना नंबर बंद कर लिया और वो हमारे संपर्क से दूर हो गई थी, हमें अब पता चला है कि संबंधित महिला यूपी की जेल में बंद है. जेल क्षेत्र में स्थित संबंधित इकाई को हमने महिला के विषय में जानकारी दे दी है.

उन्होंने बताया महिला के संपर्क में आए पांच लोगों का उपचार किया जा रहा है और महिला के संपर्क में आए अन्य लोगों की खोजबीन की जा रही है. महिला के संपर्क में आए लोगों से अपील है कि आप अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं, ताकि संक्रमित लोगों का जल्द से जल्द इलाज शुरू किया जा सके. 

वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट

प्रयागराज में BKU के कार्यकर्ता 24 जून से शुरू करेंगे जल सत्याग्रह, यमुना के पानी में होगा प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
Bhadohi News: 'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget