एक्सप्लोरर

18 दिन पहले नाबालिग युवती को लेकर फरार हुआ युवक, BJP विधायक ने सख्त कार्रवाई की कही बात

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर के जनपद केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में सिख समुदाय की 13 साल की लड़की को अलग समुदाय का लड़का बहला फुसलाकर फरार हो गया. 18 दिन बाद भी पुलिस नाबालिग लड़की को ढूंढ नहीं पाई.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की को समुदाय विशेष के एक एक युवक बहला-फुसलाकर 18 दिन पहले लेकर फरार हो गया. इसकी शिकायत नाबालिग के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई. लेकिन 18 दिन बीतने के बाद भी नाबालिग लड़की बरामद ना होने से लोगों में भारी आक्रोश है. 

हिंदूवादी संगठनों के साथ साथ भाजपा विधायक शिव अरोड़ा भी मौके पर पहुंच गए. लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला. भाजपा विधायक बोले ये देवभूमि हैं. यहां लैंड जिहाद और लव जिहाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिहादी मानसिकता वालों को उल्टा लटका दिया जाएगा. पुलिस के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा. वहीं भाजपा विधायक द्वारा दिया गया बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बीजेपी विधायक ने पुलिस को कार्रवाई के दिए निर्देश
उधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की को दानिश अली नाम का व्यक्ति लेकर फरार हो गया था. घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद आज हिंदूवादी संगठनों के तमाम लोग केलाखेड़ा थाना पहुंचे थे. इसी दौरान रुद्रपुर विधानसभा से भाजपा विधायक शिव अरोड़ा भी केलाखेड़ा थाने पहुंच गए. 

सीओ प्रशांत कुमार और थानाध्यक्ष से भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि, 18 दिन पूर्व जिहादी मानसिकता से प्रेरित दानिश अली ने सिख समाज की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर फरार हो गया था. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसी जिहादी मानसिकता के लोगों को हम उधम सिंह नगर जिले में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे. देखते ही देखते भाजपा विधायक शिव अरोड़ा का पारा चढ़ गया और उन्होंने पुलिस से ऐसे प्रकरण में सख्त कार्रवाई करते हुए पेड़ से उल्टा लटकाने की बात कहीं, जिससे की उनकी पुश्ते याद रखें ताकि ऐसा करने का ख्याल भी कभी जहन में ना आएं. वहीं पुलिस ने जल्द से जल्द नाबालिग को बरामद करने का आश्वासन दिया.

लैंड और लव जिहाद के खिलाफ धामी सरकार- शिव अरोड़ा
भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि, उत्तराखंड देवों की भूमि हैं, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार है. आज धामी सरकार लगातार लैंड जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है. उत्तराखंड में हो रही कार्रवाई का लोहा आज पूरा देश मान रहा है. इसलिए मैंने कहा कि जिहादी मानसिकता पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे लोगों को पेड़ से उल्टा लटकाने की जरूरत है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, कुछ लोग भाजपा विधायक शिव अरोड़ा की प्रशंसा कर रहे हैं तो कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं. वहीं पुलिस के आलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति वाले अपने बयान को लेकर रामगोपाल यादव का CM योगी पर निशाना, 'जिस मुख्यमंत्री की नाक...'

Input By : उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget