एक्सप्लोरर

UP Crime: किराए पर कमरा लेकर दिन में रेकी, रात को बंद घरों पर धावा, मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार

Raebareli Crime News: एक हफ्ते में एक दो घटनाओं को अंजाम देने के बाद जनपद से बदमाश निकल जाते थे. बदमाशों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. मुठभेड़ के बाद पुलिस को सफलता मिली.

UP Crime News: रायबरेली पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मौके से बाइक और तमंचा मिला है. तलाशी में ग्यारह लाख रुपए का जेवर और नकदी भी बरामद हुई. बदमाशों के खिलाफ लखनऊ थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है. उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में सफलता मिली. किराए पर कमरा लेकर दिन में रेकी करना और रात में चोरी की घटना को अंजाम देना शातिर बदमाशों का मिजाज बन गया था.  

दिन में रेकी, रात में चोरी बन गया था मिजाज

कोतवाली क्षेत्र में रेवती राम तालाब के पास दो संदिग्ध लोगों की सूचना एसओजी प्रभारी संजय सिंह को मिली. उन्होंने उपनिरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह, चौकी त्रिपुला प्रभारी वागीश मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. घेराबंदी देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के बाद महफूज उर्फ पप्पू और विशाल शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों शातिर बदमाश लखनऊ के रहनेवाले हैं.

मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ जनपद में महफूज उर्फ पप्पू पर सात मुकदमे और विशाल शर्मा पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक हफ्ते में एक दो घटनाओं को अंजाम देने के बाद जनपद से बदमाश निकल जाते थे. अन्य जगहों पर चोरी के बारे में बदमाशों से पूछताछ की जा रही है. बदमाश किराए पर कमरा लेकर दिन में रेकी करते और रात में बंद घरों को निशाना बनाते. त्रिपुला चौकी क्षेत्र में भी बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. रायबरेली के दो घरों से चोरी की गई ज्वेलरी बरामद की गई है. बदमाशों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. 

UP Crime: मथुरा में पत्थर गैंग का खौफ कार सवारों के बीच बरकरार, ऐसे देता है यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget