एक्सप्लोरर

एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित दो संतों की मौत, निरंजनी अखाडे़ से जुडे थे दोनों साधु

कोरोना संक्रमित दो साधुओं की यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मृत्यु हो गई. दोनों साधु निरंजनी अखाडे़ से जुडे थे जिनमें से गिरी निरंजनी अखाड़े के श्रवणनाथ मठ के संचालक थे. उत्तराखंड में 6251 मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई जबकि 85 अन्य कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया.

ऋषिकेश. उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. राज्य में अभी तक कुल 1 लाख 74 हजार 867 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. वहीं, कोरोना संक्रमित दो साधुओं की यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मृत्यु हो गई. एम्स के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, दोनों साधुओं की मृत्यु बुधवार को हुई. पचास वर्षीय मनीष भारती को हरिद्वार कुंभ क्षेत्र से 15 अप्रैल को यहां लाकर भर्ती किया गया था जबकि 94 वर्षीय लाखन गिरी 19 अप्रैल को भर्ती हुए थे. दोनों साधु निरंजनी अखाडे़ से जुडे थे जिनमें से गिरी निरंजनी अखाड़े के श्रवणनाथ मठ के संचालक थे.

बता दें कि उत्तराखंड में कोविड के लगातार बढ़ते मामलों ने गुरुवार को फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया. यहां 6251 मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई जबकि 85 अन्य कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 74 हजार 867 हो गई है. 

देहरादून में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले

उत्तराखंड में सर्वाधिक 2207 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 1163 , उधमसिंह नगर जिले में 827 , नैनीताल में 673, पौडी में 253, अल्मोडा में 198, उत्तरकाशी में 195, टिहरी में 163, चंपावत में 157, रूद्रप्रयाग में 150, चमोली में 125, बागेश्वर में 107 और पिथौरागढ में 33 लोगों में महामारी की पुष्टि हुई.

बुलेटिन में कहा गया है कि इसके अलावा, प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 85 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया जिसके साथ ही महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 2502 हो गया. प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 48318 हैं जबकि 120350 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. 

इसे भी पढ़ेंः
West Bengal Exit Poll: महिला और मुस्लिम वोटर्स ने जमकर दिया ममता बनर्जी का साथ, जानें- बीजेपी के हिस्से किसके वोट आए?

Exclusive: West Bengal Exit Poll में बीजेपी की करारी शिकस्त पर कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget