एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: दो नवनिर्वाचित प्रधानों को जेल से ही दिलाई गई शपथ, जानिए क्या है कारण

यूपी के मुजफ्फरनगर की जेल में बंद दो नवनिर्वाचित प्रधानों को जेल से ही शपथ दिलाई गई. इस दौरान जेल के अधिकारी और ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे.

मुजफ्फरनगर. हाल ही में संपन्न हुए यूपी पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिला दी गई है. कोरोना संक्रमण के चलते प्रधानों को ऑनलाइन ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके, इसके लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दो दिन के लिए किया गया था. सभी प्रधानों को गांव में बने ग्राम पंचायत भवन से शपथ दिलाई गई.

हालांकि, मुजफ्फरनगर जिले में दो नवनिर्वाचित प्रधान ऐसे भी थे जिनको ग्राम पंचायत नहीं बल्कि जेल से शपथ दिलाई गई. दरअसल, इन दोनों प्रधानों को कर्फ्यू के उलंल्घन के आरोप में जेल भेजा गया था. बता दें कि लॉकडाउन के चलते इस दौरान किसी भी प्रकार के जश्न या जुलूस निकालने पर पाबंदी थी.

सीसीटीवी कैमरे के जरिए ली शपथ
जेलर कमलेश सिंह के मुताबिक, दोनों ने जेल अधिकारियों और पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे के जरिए शपथ ली. इस दौरान जेल अधिकारी और पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे. चुनाव के बाद विजय जुलूस निकालते समय निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और अशांति पैदा करने के आरोप में निर्वाचित ग्राम प्रधानों को एक दर्जन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था.

मांडवाड़ के ग्राम प्रधान गिरफ्तार
इस बीच, पुलिस ने बताया कि मांडवाड़ा के ग्राम प्रधान फैज़ मोहम्मद को निषेधाज्ञा की अवहेलना करने और हिंसा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने और उनके समर्थकों ने मंगलवार को गांव में जुलूस निकाला था. उन्होंने बताया कि इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus: सरकार ने छिपाए मृतकों के असल आंकड़े, कभी नहीं जान पाएंगे सच- प्रियंका गांधी

मेरठ: रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को जूते मारने का फरमान, पंचायत ने गांव से बाहर निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget