एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में अधिवक्ता से भिड़ीं दो लड़कियां, एक ने तानी बंदूक;दूसरी ने पकड़ा कॉलर

अलीगढ़ में मंगलवार को अधिवक्ता और दो युवती के बीच विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवती ने उसका कॉलर पकड़ लिया, जबकि दूसरी ने उसपर बंदूक तान दी।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में दो युवतियों और एक अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। ये विवाद इतना बड़ा हो गया कि लड़कियों ने पहले युवा अधिवक्ता का कॉलर पकड़ लिया, फिर उनमें से एक लड़की ने स्कूटी में से पिस्टल निकाल कर अधिवक्ता पर तान दी। पिस्टल देखते ही अधिवक्ता महोदय की हवा टाइट हो गई। ये सब देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले में पुलिस की भी एंट्री हो गई। वहीं, पुलिस ने आकर पिस्टल को कब्जे में लिया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में वकील साहब ने दोनों युवतियों के खिलाफ तहरीर दी है। कहा जा रहा है कि ये मामला युवतियों द्वारा अधिवक्ता से अभद्र टिप्पणी करने के बाद बड़ा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

दो युवतियों और अधिवक्ता के बीच विवाद

क्वार्सी क्षेत्र के ADA कॉलोनी में मंगलवार शाम दो युवतियां एक अधिवक्ता से उलझ पड़ीं। अधिवक्ता सचिन चौधरी के अनुसार, वह अपने एक साथी के साथ कोर्ट से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में दो युवतियां खड़ी हुई थीं। जैसे ही सचिन उनके पास से गुजरे युवतियों ने अभद्र टिपण्णी करते हुए कहा कि आ गए काले कोट वाले और फिर गाली दी।

अलीगढ़ में अधिवक्ता से भिड़ीं दो लड़कियां, एक ने तानी बंदूक;दूसरी ने पकड़ा कॉलर

युवतियों के खिलाफ तहरीर

सचिन ने जब इस बात का विरोध किया तो एक युवती ने मारपीट करते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया, जबकि दूसरी युवती ने स्कूटी में से पिस्टल निकाल कर उनके ऊपर तान दी। मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर पिस्टल को कब्जे में ले ली और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में पीड़ित अधिवक्ता ने दोनों युवतियों के खिलाफ तहरीर दी है।

पीड़ित वकील का बयान

पीड़ित वकील सचिन चौधरी ने बताया, 'मैं कोर्ट से घर आ रहा था। रास्ते में ये लड़कियां खड़ी थीं। मैं जैसे ही वहां से निकला इन्होंने कहा की देखो आ गया काला कोट वाला कुत्ता। मैंने उनसे कहा कि क्या मतलब है इस बात को कहने का। उन्होंने कहा तुझे बताएं क्या मतलब है कहने का। फिर उन्होंने मेरा कॉलर पकड़ लिया और दूसरे ने पिस्टल तान दी।'

अलीगढ़ में अधिवक्ता से भिड़ीं दो लड़कियां, एक ने तानी बंदूक;दूसरी ने पकड़ा कॉलर

लड़की बोलीं-हमने सिर्फ उसको डराया

वहीं, दोनों युवती में से एक माही भारद्वाज का कहना है कि वो युवक हमारे साथ छेड़खानी कर रहा था। हम वहीं रुक गए। पिस्टल के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ उसको डराया था। लड़कियां लगातार थाने में हंगामा करती रहीं, बाद में पुलिस ने दोनों को महिला थाने भेज दिया।

पुलिस का बयान 

इस पूरे मामले पर एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि दो युवती और दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद हुआ था। इस संबंध में अधिवक्ता ने तहरीर दी है। लड़कियों ने पिस्टल निकाली थी ,संभवतः वो नकली थी, उसकी जांच की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget