एक्सप्लोरर

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

कौशांबी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। सोमवार सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ जिसमे दो महिलाओं की मौत हो गयी

कौशांबी, एबीपी गंगा। यूपी के कौशांबी में सोमवार की सुबह भरवारी पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। जोरदार धमाके से घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए। तेज आग की लपटों को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। धमाके से मकान धराशाई हो गया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वहीं एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घायल युवती का प्रयागराज के एसआरएन में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री मालिक परिवार समेत भाग निकला।

सूचना मिलते ही एसडीएम चायल, सीओ सिराथू कई थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। पटाखा फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया। हालांकि एसडीएम के लगभग डेढ़ घन्टे की मान मनौव्वल के बाद परिजन माने और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लॉक डॉउन में भी भरवारी कस्बे के रिहायशी इलाके में वारदात के बाद से पुलिस महकमे पर सवालिया निशान खड़ा हो गया।

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चौकी से महज सौ कदम की दूरी पर हैदर अली उर्फ मुन्ना का मकान है। मुन्ना मकान के पिछले हिस्से में अवैध तरीके से पटाखा का कारखाना खोल रखा था। जबकि अगले हिस्से में पटाखा का गोदाम था। यहीं से वह पटाखा की बिक्री भी करता था। उसके कारखाने में आसपास के लोग काम करते थे। लॉक डॉउन के कारण वह भोर में ही सुबह-सुबह ही पटाखा बनवाता था। सोमवार की मोहल्ले की गीता देवी (20), राधिका (30) व पुष्पा (18) पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। लाइट न होने के कारण कमरे में अंधेरा था। इसके चलते में कमरे छोटा पेट्रो मैक्स ( छोटा सिलेंडर) जल रहा था। अचानक बारूद में पेट्रो मैक्स की लपट से आग लग गई। जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके से मकान की छत व दीवार धराशाई हो गया। धमाके की आवाज सुन लोग अपनी छतों और घर से बाहर निकल कर आए तो देखा आग की तेज लपटे आसमान की तरफ जा रहीं थी। मलबे से जलकर पुष्पा बाहर निकली। तब लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

पुलिस चौकी के लोग भी भागकर मौके पर आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से गीता और राधिका को बाहर निकाला गया। तब तक गीता की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में राधिका और पुष्पा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालात गम्भीर होने पर चिकत्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन रेफर कर दिया। वहां पर राधिका ने भी दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव ले जाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों के विरोध के आगे पुलिस कुछ नहीं कर पाई। हालांकि एसडीएम चायल ज्योति मौर्या व सिराथू सीओ रामवीर सिंह ने परिजनों को समझया तो वह माने और गीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दो पटाखा गोदाम व फैक्ट्री को सील कर दिया। उधर फैक्ट्री मालिक हादसे के बाद परिजनों समेत फरार हो गया। एसडीएम ज्योति मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget