एक्सप्लोरर

पश्चिमी यूपी में बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर और अमरोहा में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

मुजफ्फरनगर/अमरोहा, एबीपी गंगा। पश्चिमी यूपी में पुलिस का बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी है। मुजफ्फरनगर और अमरोहा में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को धर दबोचा है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हो गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है।

अमरोहा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को अपनी गिरफ्त में ले लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश फरमान पुलिस की गोली से घायल भी हुआ। इस दौरान एक पुलिसकर्मी अतुल भी घायल हुआ है। दोनों घायलो का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये मुठभेड़ उस वक्त हुई जब थाना सैदनगली पुलिस के जवान गश्त पर थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि भीकानपुर गांव के जंगलों में बदमाश फरमान अपने साथियों के साथ छिपा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान फरमान और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई जिसमें फरमान घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरमान के साथी भागने में कामयाब रहे। पश्चिमी यूपी में बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर में एक बदमाश घायल मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली में पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस ने गांधी कॉलोनी के हनुमान चौक पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। मगर बाइक पर सवार बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने लगे।

पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को पचैंडा रोड पर घेर लिया। अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश अंकुर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश पर लूट, चोरी और हत्या के लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किये हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget