एक्सप्लोरर
महाराजगंज: गहरे पानी में नहा रहे थे दो लड़के, डूबने से हुई मौत
महाराजगंज की एक नदी में नहा रहे दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

महाराजगंज, एबीपी गंगा। महाराजगंज जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नदी में नहाते वक्त दो लड़कों की डूबने के कारण मौत हो गई है।
जिलाधिकारी ए. एन. उपाध्याय ने मंगलवार को बताया, ‘‘अंकित (नौ) और मुकेश (10) नामक लड़के सोमवार शाम परसामलिक थाना क्षेत्र के शीशमहल टोला कल्याणपुर गांव के पास रोहिणी नदी में नहाने गये थे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गये और उनकी मौत हो गयी।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया। मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
Source: IOCL























