एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में ट्यूशन टीचर की शर्मनाक करतूत, आधा दर्जन से ज्यादा मासूम बच्चों से किया कुकर्म

UP News: अलीगढ़ में एक ट्यूशन टीचर की शर्मनाकर करतूत सामने आई है, टीचर ने कोचिंग में पढ़ने वाले आधा दर्जन मासूम बच्चों के साथ कुकर्म किया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच जुट गई है.

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन टीचर ने पढ़ाने के नाम पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा मासूम बच्चों से कुकर्म किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में पुलिस के उच्च अधिकारी समेत थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. कुकर्म के शिकार हुए सभी मासूम बच्चों को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा गया. पीड़ित परिजनों की तहरीर पर बच्चों के साथ कुकर्म करने वाले भोर कोचिंग सेंटर के आरोपी कोचिंग संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार भोर कोचिंग सेंटर के नाम से कोचिंग चलने वाले थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव निर्भला निवासी कोचिंग संचालक ओमवीर सिंह ने करीब आधा दर्जन से मासूम बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उनके साथ कुकर्म किया है. मासूम बच्चे ने बताया कि ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ओमवीर सर उसके साथ गंदी गंदी बातें करते हुए मेरे साथ सहित कई अन्य बच्चों के साथ गलत काम करते हैं. इस दौरान करीब आधा दर्जन से ज्यादा ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों के साथ कोचिंग संचालक ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया.

बच्चों ने बताई ट्यूशन टीचर की करतूत
कोचिंग टीचर की हरकत का शिकार हुए अन्य बच्चों ने बताया कि ट्यूशन टीचर देर शाम 6:00 बजे बुलाता था और रात को करीब 12 बजे उन बच्चों को गणित पढ़ने के नाम पर गंदी गंदी बातें करते हुए सभी के साथ बारी-बारी से कुकर्म करता था. इसके बाद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए सुबह 4:00 बजे कोचिंग संचालक अपने पास बुलाता था. बच्चे ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों के साथ कोचिंग संचालक पिछले दो वर्षों से कुकर्म कर रहा है. कुकर्म का शिकार हुए एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई, तब बच्चे ने टीचर की करतूतों के बारे में अपने परिवार वालों को जानकारी दी. कोचिंग संचालक की करतूत सामने आने के बाद बच्चों के परिवार वालों में आक्रोश है, वे ट्यूशन टीचर के खिलाफ की गिरफ्तारी की मांग करते हुए टीचर के घर तक पहुंच गए.

क्षेत्राधिकारी छर्रा वरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना गंगीरी क्षेत्र में पुलिस को  112 नंबर पर फोन करते हुए  ग्रामीणों द्वारा ये आरोप लगाया गया कि थाना गंगीरी क्षेत्र के रहने वाले कोचिंग संचालक के द्वारा उनके मासूम बच्चों के साथ गलत कार्य किया गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इस मामले में तहरीर प्राप्त कर ली गई है. तहरीर प्राप्त करने के उपरांत थाना गंगीरी पुलिस के द्वारा जांच के लिए गए  साक्षयों  के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कानपुर पुलिस ने इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली, इलाज जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
लखनऊ: CRPF जवान की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव चौराहे पर रखकर लगाया जाम
लखनऊ: CRPF जवान की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव चौराहे पर रखकर लगाया जाम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget