एक्सप्लोरर

Trump In India Live: अमेरिका के साथ बड़ी ट्रेड डील पर बात होगी शुरू, पढ़ें- संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी-ट्रंप क्या बोले

Trump In India Day two Bilateral talks with Modi and melania delhi government school visit Trump In India Live: अमेरिका के साथ बड़ी ट्रेड डील पर बात होगी शुरू, पढ़ें- संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी-ट्रंप क्या बोले

Background

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता होगी। सुबह 10 बजे ट्रंप और उनकी पत्नी का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत होगा। उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। इस दौरान भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार ट्रंप के स्वागत के लिए मौजूद भारतीय प्रतिनिधिमंडल में गृहमंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय रविशंकर प्रसाद , केंद्रीय डॉ. हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और हरदीप पूरी भी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद सुबह 10.45 बजे ट्रंप और मेलानिया राष्ट्रपति भवन से सीधा राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

 विदेश सचिव के मुताबिक, इसमें रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद से लड़ाई, व्यापार, ऊर्जा, लोगों से लोगों के बीच संपर्क और अन्य द्विपक्षीय मामलों सहित हमारी रणनीतिक भागीदारी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद में दोनों दिग्गज नेता साझा बयान भी जारी करेंगे। वहीं, अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप दिल्ली स्थित सरकारी स्कूल के हैप्पीनेस क्लास का दौरा भी करेंगी और बच्चों से मुलाकात करेंगी।

वहीं, दोपहर तीन बजे अमेरिकी राष्ट्रपति यूएस दूतावास जाकर भारत के बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात का करेंगे। शाम को करीब 7.25 बजे ट्रंप राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। रात 8 बजे राष्ट्रपति भवन में ट्रंप और मेलानिया के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात 10 बजे ट्रंप परिवार अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगा।

गौरतलब है कि सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद और आगरा का दौरा किया था। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत से प्यार करता है और उसका सम्मान करता है।अमेरिका हमेशा भारतीय लोगों का वफादार दोस्त रहेगा। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद का भी जिक्र करते हुए कहा कि हमने आईएसआईएस को सौ फीसदी खत्म कर दिया है। हमें आतंकवाद की विचारधारा को खत्म करना है। इससे पहले ट्रंप और फर्स्ट लेडी ने साबरमती आश्रम का भी दौरा किया था।

ट्रंप का आज का मिनट टू मिनट कार्यक्रम –
• सुबह 9.40 बजे डोनाल्ड ट्रंप होटल मौर्या शेरेटन से निकलेंगे।
• सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आगमन और स्वागत किया जाएगा।
• सुबह 10.30 बजे राजघाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
• सुबह करीब 11 बजे हैदराबाद हाउस में मुलाकात शुरू प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच।
• दोपहर 12.40 बजे मुलाकात के बाद समझौतों पर दस्तखत और दोनों नेताओं का साझा बयान देंगे।
• दोपहर करीब 3 बजे अमेरिकी दूतावास रूज़वेल्ट हाउस में बिजनेस इवेंट का आयोजन होगा।
• दोपहर करीब 4 बजे दूतावास में मीट एंड ग्रीट होगी।
• शाम करीब पांच बजे होटल वापस जाएंगे।
• शाम करीब 7.30 बजे राष्ट्रपति भवन जाएंगे।
• रात 8 बजे से राष्ट्रपति भवन में स्टेट बैंक्वेट होगा।
• रात 10 बजे वापस अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगे।

अन्य कार्यक्रम
• दिल्ली- फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप आज सुबह 11.55 बजे से दोपहर 1.05 बजे तक दिल्ली सरकार के स्कूल का दौरा करेंगी, सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नानकपुरा मोती बाग।
• दिल्ली- ताज पैलेस होटल में यूएसबीआईसी और सीआईआई का कार्यक्रम, यहां ट्रंप या मोदी नहीं रहेंगे।

15:30 PM (IST)  •  25 Feb 2020

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमारी टीमों ने एक बड़े व्यापार समझौते के लिए प्रगति की है और मैं आशावादी हूं कि हम दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं। जब से मैंने पदभार संभाला है, भारत में अमेरिकी निर्यात लगभग 60% बढ़ा है और उच्च गुणवत्ता वाली अमेरिकी ऊर्जा का निर्यात 500% बढ़ा है।
13:50 PM (IST)  •  25 Feb 2020

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारत और अमेरिका के मुल्य एक जैसे हैं। दुनिया सुरक्षित बने, ऐसे उपाय होने चाहिए। ये हमारी कोशिश होनी चाहिए कि देशों के बीच दबाव की राजनीति न हो। 60 फीसदी भारत का निर्यात अमेरिका से बढ़ा है, ये दौरा दोनों देशों के लिए बहुत अच्छा रहा है।
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget