एक्सप्लोरर

UP News: रेल हादसों के बाद अब रेलवे शुरू करेगा ऑपरेशन संवाद, पटरियों के पास रहने वाले लोगों को करेगा जागरूक

रेलवे ट्रैक के नजदीक रहने वाले लोगों से कहा जा रहा है कि वह ट्रैक पर किसी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने या फिर कोई संदिग्ध हरकत होने पर फौरन रेलवे को सूचना दे सकते हैं.

Prayagraj News: पिछले कुछ दिनों में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर-डेटोनेटर और पत्थर समेत अन्य सामान रखकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश के मामले सामने आने के बाद से रेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने अब ऑपरेशन संवाद शुरू करने का फैसला किया है. 

इसके तहत रेल कर्मचारियों व रेलवे पुलिस की टीम अब रेलवे ट्रैक के पास स्थित गांवों और बस्तियों में जाकर वहां रहने वाले लोगों से संवाद करेंगी और उनसे मदद मांगेगी. रेलवे के अफसरो का मानना है कि ट्रैक के आसपास रहने वाले लोग अगर अलर्ट मोड में रहेंगे और संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे तो न सिर्फ ट्रेनों को डिरेल करने की साजिशें बेनकाब होंगी, बल्कि आए दिन होने वाली सनसनीखेज घटनाओं पर अंकुश भी लग सकेगा. 

सतर्कता बढ़ाई गई
रेलवे ट्रैक के नजदीक गांवों और बस्तियों में रहने वाले लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने वाले ऑपरेशन संवाद की पहल नार्दन रेलवे का लखनऊ मंडल शुरू करने जा रहा है. लखनऊ मंडल के डीआरएम यानी डिविजनल रेल मैनेजर एस एम शर्मा के मुताबिक हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं के बाद रेलवे ने ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी हैं. टीमें पहले भी निरीक्षण करती थी, लेकिन इन दिनों सतर्कता बढ़ा दी गई है. 

उनके मुताबिक इसके साथ ही लोगों को जागरुक कर उनसे भी मदद करने की अपील की जा रही हैं. रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले लोगों के बीच जाकर उन्हें यह बताया जा रहा है कि ट्रेनें देश की संपत्ति हैं. इनके दुर्घटनाग्रस्त होने से सैकड़ों मुसाफिरों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है. 

कैमरे के जरिए निगरानी
रेलवे ट्रैक के नजदीक रहने वाले लोगों से कहा जा रहा है कि वह ट्रैक पर किसी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने या फिर कोई संदिग्ध हरकत होने पर फौरन रेलवे के अफसरों, कंट्रोल रूम, स्टेशन, रेलवे पुलिस या फिर नजदीक की रेलवे क्रॉसिंग को सूचना दे सकते हैं. जिन लोगों के मकान-दुकान या ऑफिस रेलवे ट्रैक के नजदीक है और उनके यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वह इन कैमरों के जरिए भी नजर रखकर रेल महकमे की मदद कर सकते हैं. 

लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा के मुताबिक रेलवे अपने मुसाफिरों की जान माल की सुरक्षा को लेकर हमेशा सजग और सतर्क रहता है. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ही रेलवे ट्रैक के नजदीक रहने वाले लोगों से संवाद का सिलसिला शुरू किया जा रहा है. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं को हाईटेक किया जा रहा है. स्टेशन के आसपास रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ दीवार खड़ी की जा रही है. 

अमेठी में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेटे में आने से दो मजदूरों की मौत, कान में लगा था ईयरफोन

महाकुंभ को लेकर खास तैयारी
अभी तक जिन जगहों पर रेलवे ट्रैक पर गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं, उनके बारे में भी पास पड़ोस में रहने वाले लोगों से मदद मांगी जा रही है, ताकि साजिश रचने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल हो सके. लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा का कहना है कि उनका डिवीजन प्रयागराज में कुछ दिनों बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर खास तैयारी कर रहा है. तमाम स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

रेलवे स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है. तमाम स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं. स्टेशनों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. उनके मुताबिक कुंभ के सभी काम 15 नवंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे. यूपी सरकार से कोऑर्डिनेशन कर श्रद्धालुओ को जल्द से जल्द और सुरक्षित रूप से बिना किसी परेशानी के उनके घर वापस भेजने का काम रेलवे प्राथमिकता के आधार पर करेगा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, उमस से लोग बेहाल, प्रयागराज सबसे गर्म जगह, लखनऊ का जानें हाल
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, उमस से लोग बेहाल, प्रयागराज सबसे गर्म जगह, लखनऊ का जानें हाल
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget