एक्सप्लोरर

Train Accident: वृंदावन स्टेशन के पास मालगाड़ी 25 डिब्बे पटरी से उतरे, ये रूट बाधित

UP News: मथुरा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. घटना बुधवार की बताई जा रही है, जहां मालगाड़ी के लगभग 25 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश से एक और रेल हादसे की खबर सामने आई है. मथुरा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. घटना बुधवार की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. हालांकि अभी तक घटना कितने बजे हुई है इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन मालगाड़ी के लगभग 25 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं.

इस घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. रेलवे के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. पूरी घटना वृंदावन स्टेशन की बताई जा रही है. रेलवे द्वारा इस घटना के संबंध में जानकारी दी गई है.

आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया, "एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है. ट्रेन के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. हम यहां स्थिति का आकलन कर रहे हैं. तीसरी लाइन पर यातायात प्रभावित हुआ है. चौथी लाइन पर यातायात चालू है." जबकि जानकारों की मानें तो इस घटना के बाद आगरा-दिल्ली रूट बाधित है. कई ट्रेन इस घटना के बाद लेट हो रही हैं.

हालांकि इस घटना के कुछ देर बाद जानकारी मिलते ही अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और अब आगे रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है. दरअसल, बीते दिनों के दौरान हुए रेल हादसे काफी सुर्खियों में रहे हैं. अब एक बार फिर मालगाड़ी हादसे का शिकार होने से व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. 

बिहार में भी एक हादसा
वहीं समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई को पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया, 'बिहार के सोनपुर मंडल के नारायणपुर अनंत यार्ड के प्वाइंट संख्या 67 के पास मैकेनिकल रेक के 04 वैगनों के पटरी से उतर जाने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है.'

उन्होंने बताया कि परिचालन बहाल करने के लिए सोनपुर, समस्तीपुर और बरौनी से ART मौके पर पहुंच गई है. इस घटना के कारण 13 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, तथा तीन ट्रेनों को आंशिक समापन/प्रारंभ के साथ चलाया जाना है.

ये भी पढे़ं: Agra Crime: आगरा में रिश्ते की दादी ने किया मासूम का अपहरण, 15 लाख मांगी फिरौती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget