एक्सप्लोरर

नोएडा में दर्दनाक हादसा ट्रक से भिड़ी कार, बेनेट यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत, चार छात्र घायल

Noida News: स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को तत्काल अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद इशिका को मृत घोषित कर दिया.

नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रामपुर फतेहपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. कार में सवार सभी पांच छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 22 वर्षीय छात्रा इशिका की मौत हो गई. चार अन्य छात्रों का इलाज जारी है, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी के अनुसार, 1 सितंबर की दोपहर बेनेट यूनिवर्सिटी के पांच छात्र अन्वी (पुत्री अमित जैन), युवराज सिंह, हर्ष, यश और इशिका कार से कहीं जा रहे थे. रामपुर फतेहपुर गांव के पास उनकी कार अचानक आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और छात्र-छात्राएं उसमें बुरी तरह फंस गए.

पुलिस और बचाव कार्य

स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को तत्काल अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद इशिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी चार छात्रों का इलाज जारी है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घायल छात्रों में से दो की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.

Noida News: हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, बढ़ेगा यमुना का जलस्तर, डूब क्षेत्र खाली करने के निर्देश

वहीं यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े करता है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के क्षेत्रों में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. प्रशासन लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाता है, लेकिन हादसों की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि जागरूकता के साथ-साथ सख्त निगरानी की भी आवश्यकता है.

पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और ट्रक चालक की भूमिका की भी पड़ताल होगी. प्राथमिक जांच में कार की तेज रफ्तार और अचानक सामने आए ट्रक को टक्कर लगने की बात सामने आई है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget