एक्सप्लोरर

सीएम योगी के कानपुर दौरे से पहले बदले गए यातायात रूट, 5 घंटे इन रास्तों पर रहेगा अलर्ट

UP News: रविवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का कानपुर का 5 घंटे का दौरा है. इस दौरान सीएम योगी के आवगमन पर शहर के कुछ रूट बाधित हो सकता है, जबकि कुछ रूटों को डायवर्ट किया जाएगा.

Kanpur News: कानपुर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आगमन रविवार को है. शहर के अलग अलग हिस्सों और कार्यक्रमों में सीएम की मौजूदगी रहेगी. तकरीबन 5 घंटों तक शहर में रहेंगे योगी आदित्यनाथ, जिसके चलते पूरे शहर का पुलिस  प्रशासन मुस्तैद है. अपने मुखिया के आने को लेकर सुरक्षा के लिहाज से सभी इंतजाम किए जा रहे हैं.

ऐसे में जिस रूट पर सीएम के कार्यक्रम निर्धारित है, उन-उन रास्तों पर पांच घंटों तक यातायात में बदलाव कर रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं. जिसमें वीआईपी रोड, सरसैया घाट चौराहा, चुन्नीगंज, परेड और बिठूर क्षेत्र शामिल है. जहां आने जाने वालों या वहां के स्थानीय लोगों को नए रास्तों से होकर अपने गंतव्य पर पहुंचना होगा.

सीएम योगी के दौरे के दौरान ये रूट रहेंगे बाधित
सुबह 11 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर वीआईपी रोड पर बने पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरेगा. जिसके चलते डीएवी कॉलेज चौराहा से सरसैया घाट चौराहे तक रोड पूरी तरह से ब्लॉक रहेगी. चुन्नीगंज क्षेत्र में बने कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो के निरीक्षण के लिए भी सीएम योगी यहां आएंगे. जिसके चलते शनिदेव मंदिर से लेकर ग्वालटोली रास्ता बंद रहेगा. बकरा मंडी, जरेबचौकी से होकर चुन्नी गंज की ओर आने वाले वाहनों को कर्नलगंज की ऊंची सड़क से होकर जाने के लिए रस्ता दिया गया है. इसी तरह लाल इमली चौराहे से कोई भी वाहन परेड या वीआईपी रोड की ओर नहीं जा सकेगा.

इसी प्रकार नाना राव पार्क बिठूर के रूट मे भी बदलाव किया गया है. क्योंकि बिठूर महोत्सव में सीएम की मौजूदगी रहेगी और वो वहां कार्यक्रम में शामिल होकर उसके समापन का हिस्सा बनेंगे. जिसके चलते इस क्षेत्र का भी रूट बदला गया है. बिठूर महोत्सव में आने वाली बसों को छोड़कर उन्नाव की ओर से आने वाली बसें बिठूर रोड को नहीं जा सकेंगी. ये सभी गाड़ियां मंदना होते हुए निकलेगी, वहीं चौबेपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन बिठूर नहीं आ सकेंगे, उन्हें अपने गंतव्य पर जाने के लिए गंगा बैराज से होते हुए निकलेंगे.

बिठूर महोत्सव समापन में शामिल होंगे CM योगी
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे शहर आकर सबसे पहले चुन्नीगंज पहुंचेंगे. जहां उन्हें मेट्रो का निरीक्षण करना है. साथ ही कन्वेंशन सेंटर को भी देखना है. 11.30 मिनट पर सीएम योगी वहां से निकलकर सरसैया घाट नवीन सभागार में पहुंचेंगे. जहां वो तकरीबन दो घंटे अधिकारियों, पार्टी के लोगों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे. साथ ही इस सभागार में शहर के विकास,अधूरे कार्यों और नए विकास योजना परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी. ठीक 2 बजे सीएम बिठूर महोत्सव के लिए रवाना होंगे. और वहां पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहां से 4 बजे सीएम योगी अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे.

यह भी पढ़ें- दिल के आर-पार चाकू, गर्दन-कलाई पर निशान, स्ट्रोक से सौरभ की हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget