एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी खबरें... TOP 10 NEWS

दिल्ली में एनडीए की बैठक से लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक तक। पढ़िए आज की 10 बड़ी खबरें

1.

आम चुनाव के बाद आज एनडीए की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में एनडीए के नवनिर्वाचित सांसद शामिल होंगे और नरेंद्र मोदी को औपचारिक रूप से अपना नेता चुनेंगे। यह बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में शाम 5 बजे होगी। बताया जा रहा है कि एनडीए का नेता चुने जाने के बाद मोदी सांसदों को भी संबोधित कर सकते हैं।

2.

एनडीए की बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंंगे। दोनों मुख्यमंत्री आज दोपहर दिल्ली पहुंच रहे हैं।

3.

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद आज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक भी होने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। बैठक सुबह 11 बजे पार्टी मुख्यालय में शुरु होगी। सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्य रूप से हार के कारणों पर विचार किया जाएगा। इस बारे में भी चर्चा होगी कि पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जा सकता है। इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हो सकते हैं।

4.

यूपी में 11 विधायकों के सांसद बन जाने पर प्रदेश में इतनी ही सीटों पर अब विधानसभा उपचुनाव होंगे। इन 11 विधायकों में आठ भाजपा के हैं, जबकि एक भाजपा के सहयोगी अपना दल, सपा और बसपा के विधायक हैं। इस बार भाजपा के चार कैबिनेट मंत्री भी चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन इनमें से तीन ही जीत दर्ज करा सके। इनमें लखनऊ कैंट की विधायक व परिवार, महिला कल्याण पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से सांसद बनीं। टूंडला फिरोजाबाद के विधायक व प्रदेश सरकार में पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा सीट से सांसद बने। कानपुर गोविंद नगर से विधायक व प्रदेश सरकार में खादी व लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी कानपुर से सांसद बने। प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा भी अम्बेडकरनगर से चुनाव लड़े थे, लेकिन वह बसपा के रितेश पांडे से चुनाव हार गए। इसके अलावा ये विधायक भी लोकसभा का चुनाव लड़कर सांसद बन गए। इनमें प्रतापगढ़ से अपना दल (एस) के विधायक संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ से सांसद बने। गुप्ता भाजपा के 'कमल' चुनाव चिन्ह पर प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। कैराना लोकसभा सीट के तहत गंगोह से विधायक प्रदीप कुमार कैराना से सांसद चुने गए। चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा सीट के विधायक आर.के.पटेल बांदा से सांसद बने। बाराबंकी लोकसभा सीट के तहत जैदपुर के विधायक उपेंद्र रावत बाराबंकी के सांसद निर्वाचित हुए। भाजपा के बलहा क्षेत्र के विधायक अक्षयवर लाल गोंड भी सांसद बने। भाजपा के हाथरस इगलास विधानसभा सीट के भाजपा विधायक राजवीर सिंह दिलेर हाथरस लोकसभा सीट पर सांसद का चुनाव जीत गए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान रामपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह रामपुर लोकसभा सीट से सांसद चुन लिए गए हैं इसलिए रामपुर सदर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। वहीं बसपा के अंबेडकर नगर की जलालपुर विधानसभा सीट से विधायक रितेश पांडे भी अंबेडकरनगर लोक सभा से जीते।

5.

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित सभी सांसद आज एक प्रेस कांफ्रेन्स करेंगे। इसमें डॉ हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, गौतम गंभीर और हंसराज हंस मौजूद रहेंगे।

6.

लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी के चौंकाने वाले प्रदर्शन के बाद टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज अपने आवास पर पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को कहा कि हमारी पार्टी सुप्रीमो चुनाव जीतने वालों के साथ ही चुनाव में हार का सामना करने वाले उम्मीदवारों से भी मुलाकात करेंगी। बैठक में जिलाध्यक्ष और दूसरे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। हम चुनावी नतीजों पर चर्चा करेंगे और अपनी कमजोरियों व क्षमताओं का जायजा लेंगे।

7.

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में वाईएसआर कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद पार्टी के विधायक आज बैठक करेंगे और अपने प्रमुख जगन मोहन रेड्डी को औपचारिक तौर पर नेता चुनेंगे। रेड्डी 30 मई को विजयवाड़ा में शपथ लेंगे। रेड्डी ने वादा किया है कि वह ऐसा शासन चलाएंगे जो देश के लिए मिसाल बनेगा। इस चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस को 175 में से 151 सीटों पर जीत मिली है। बैठक सुबह 10 बजे पार्टी के सेंट्रल ऑफिस में शुरु होगी।

8.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनी मदर डेयरी ने शुक्रवार को थैलियों में मिलने वाले दूध की कीमतें प्रति लीटर 2 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की। बढ़ी कीमतें शनिवार यानि आज से प्रभावी होंगी। कंपनी ने कहा कि उसने पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध की लागत बढ़ने के मद्देनजर यह कदम उठाया है। कंपनी ने कहा कि उसने सिर्फ थैलियों में आने वाले दूध की कीमत में वृद्धि की है। खुले में मिलने वाले टोकन दूध की पुरानी कीमतें ही प्रभावी होंगी। इससे पहले अमूल ने भी दूध का भाव दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है।

9.

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने कार सवार पर गोलीबारी की। इस घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। कार सवार युवक ने कार के पीछे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

10.

प्रबल दावेदारों में शुमार भारतीय टीम आज विश्व कप के लिये अपने शुरूआती अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड से खेलेगी जिसमें खिलाड़ियों की कोशिश परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की होगी। हालांकि भारत को अब भी चौथे नंबर को चल रहे संशय को साफ करना है। केनिंगटन ओवल में होने वाले इस मुकाबले में टीम अपने मजबूत गेंदबाजी आक्रमण में प्रयोग के बजाय लोकेश राहुल और विजय शंकर पर ध्यान लगायेगी जो चौथे नंबर के दावेदारों में शामिल हैं। विराट कोहली की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के टूर्नामेंट में दो खिताबों में एक और ट्राफी जोड़ने के इरादे से यहां पहुंची है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कौन हैं वो 8 लोग? जिनका FIR में नाम, SIT रिपोर्ट के दो दिन बाद केस दर्ज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कौन हैं वो 8 लोग? जिनका FIR में नाम, SIT रिपोर्ट के दो दिन बाद केस दर्ज
'फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव
'फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव
यूपी: BJP संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद पूजा पाल की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे लिए सम्मान के...'
यूपी: BJP संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद पूजा पाल की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे लिए सम्मान के...'
लखनऊ अग्निकांड के बाद पीलीभीत में बड़ा एक्शन, अवैध कोचिंग और कंप्यूटर सेंटरों पर छापेमारी
लखनऊ अग्निकांड के बाद पीलीभीत में बड़ा एक्शन, अवैध कोचिंग और कंप्यूटर सेंटरों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget