एक्सप्लोरर

आज दिनभर की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

आजमगढ़ से किस्मत आजमा रहे दिनेश सिंह निरहुआ शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वे अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे।

1.

आजमगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन भरने निरहुआ 101 रिक्शों का जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट तक जाएंगे और खुद रिक्शा चलाएंगे। उनके साथ यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी होंगे। नामांकन सुबह करीब 11 बजे होगा।

2.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश,बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे सुबह 8 बजे पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के बाद वे बिहार के अररिया जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 2.10 बजे उत्तर प्रदेश के एटा और शाम 4.05 बजे बरेली में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

3.

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन अब तक बीजेपी और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बीजेपी आज लिस्ट जारी कर सकती है। वहीं गठबंधन पर चल रही उठापटक के बीच कांग्रेस भी आज अपने सातों उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। दिल्ली में छठे चरण यानि 12 मई को मतदान होगा।

4.

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सुल्तानपुर लोकसभा सीट से आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुलतानपुर से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। संजय सिंह आज सुबह 9.30 बजे अपने निवास से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से जैसे गभरिया ओवर ब्रिज, घंटा घर मोड़, शाहगंज चौराहा पोस्ट ऑफिस चौराहा सुपर मार्केट लालडिग्गी चौराहा कांग्रेस कार्यालय में जनसभा कर दोपहर 2 बजे तक जिला अधिकारी कार्यालय में जाकर नामांकन करेंगे।

5.

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज झांसी, हमीरपुर, जालौन और रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

6.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज भाई राहुल गांधी के लिए केरल के वायनाड में चुनाव प्रचार करेंगी। राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियंका सुबह 10.30 बजे वायनाड जिले के मनांथवाडी में जनसभा को संबोधित करेंगी। सुबह 11.45 बजे किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

7.

यूपी के फिरोजाबाद और रामपुर में आज सपा-बसपा-आरएलडी महागठबंधन की रैली होगी। रैली को सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और आरएलडी अध्यक्ष अजित सिंह संबोधित करेंगे। रामपुर में रैली आज सुबह 10 बजे होगी, फिरोजाबाद में रैली दोपहर 12 बजे होगी।

8.

भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे। भोपाल की चुनावी जंग पर देशभर की नजरें टिक गई हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और 10 साल तक राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह कांग्रेस टिकट पर चुनाव रहे हैं, वहीं बीजेपी ने अपने इस 'किले' को बचाने के लिए अपने भगवा चेहरे साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है। दिग्विजय सिंह सुबह 11.30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे

9.

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शिवपुरी लोकसभा सीट नामांकन दाखिल करेंगे। इस सीट पर अब तक कुल 16 लोकसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें 15 बार सिंधिया घराने का सदस्य मैदान में उतरा है। हर बार सिंधिया घराने को यहां से जीत मिली। इस सीट से सिंधिया घराने का कोई भी सदस्य कभी चुनाव नहीं हारा। बीजेपी ने डॉ केपी यादव को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। केपी यादव का यह पहला लोकसभा चुनाव है।

10.

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने पंचायत लगाकर भाजपा विधायकों का झगड़ा तो सुलझा दिया लेकिन पार्टी के भीतर अजीब सी स्थिति पैदा हो गयी है। अनुशासनहीनता करने वालों को मुख्यमंत्री ने घर बुलाकर माफ कर दिया, इससे संगठन में यह बात घर कर रही है कि ऐसा होना अनुशासन तोड़ने वालों के लिए एक नजीर बन गया है, इससे पार्टी को नुकसान होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget