एक्सप्लोरर

कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या 114 हुई..समेत पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

कोरोना से बचाव के लिये सरकार सभी संभव प्रयास कर रही है। बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पढ़ें देश और यूपी से जुड़ी बड़ी खबरें

  1. कोरोना वायरस से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 114 पहुंच गई है। लद्दाख, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और केरल में कोरोना वायरस संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आने के बाद संख्या 114 पहुंच गई है। इनमें से 13 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुटटी दी जा चुकी है, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। पूर्वी राज्य ओडिशा में संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है। सोमवार की सुबह तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 110 थी। कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 13 है। विदेशी मूल के लोग 17 हैं। महाराष्ट्र में 32, केरल में 23, उत्तर प्रदेश में 13, दिल्ली में 7, कर्नाटक में 6, लद्दाख में अब तक 4 मामले सामने आए हैं।
  2. कोरोना को लेकर नई ट्रैवल एडवाइजरी की गई है। यूएई, कतर, ओमान और कुवैत यहां से आने वाले यात्रियों को भी क्वारांटाइन में रहना पड़ेगा। ये फैसला 18 मार्च से लागू होगा। यूरोपियन यूनियन और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन, टर्की, यूनाइटेड किंगडम से आने वाले यात्रियों को कोई एयरलाइन भारत नहीं लाएगी। 18 मार्च से लागू होगा।
  3. मध्य प्रदेश में चल रही राजनीतिक रस्साकशी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ 9 बीजेपी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर आज सुनवाई होगी। याचिका में राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार का तुरंत फ्लोर टेस्ट कराए जाने की मांग की गई है। शिवराज सिंह चौहान के साथ 9 बीजेपी विधायकों- गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, विश्वास सारंग, संजय सत्येंद्र पाठक, कृष्णा गौर और सुरेश राय ने याचिका दायर की है। यह आरोप लगाया है कि एमपी विधानसभा में बहुमत खो चुकी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट को टालने की कोशिश कर रही है। याचिका में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक की सारी स्थिति बताई गई है।
  4. आज भाजपा पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक होगी। पीएम मोदी,  जेपी नड्डा और अमित शाह सहित राज्य सभा और लोकसभा के सभी सांसद बैठक में शामिल होंगे।
  5. एनसीआर में कोरोना वायरस को लेकर संसदीय स्थाई समिति की बैठक आज होगी। शहरी विकास मंत्रालय से जुड़ी स्थाई समिति की बैठक होगी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों को बुलाया गया है। समिति के अध्यक्ष बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल हैं।
  6. लोकसभा में आज 2019-20 से जुड़ी पूरक अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। चर्चा का जवाब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी। सम्भावना है कि अपने जवाब में वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देंगी।
  7. दिल्ली की अदालत ने 2012 गैंगरेप केस में चारों दोषियों मुकेश सिंह, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता की फांसी की तारीख 20 मार्च मुकर्रर की है। इसके लिए जल्लाद पवन आज तिहाड़ जेल पहुंचेंगे। चारों दोषियों की फांसी इससे पहले 3 बार टल चुकी है लेकिन माना जा रहा है कि 20 मार्च को उनको फांसी हो जाएगी। पवन जल्लाद आज जेल पहुंचेंगे। फांसी से पहले डमी के जरिए इसका अभ्यास भी करेंगे। डमी ट्रायल दो दिन तक चलेगा। वहीं मामले में दोषियों के वकील ने सोमवार को नया पैंतरा आजमाया। निर्भया मामले के दोषियों की फांसी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उन्हें बचाने के लिए अजीबोगरीब याचिकाएं सामने आ रहे हैं। सोमवार को दोषियों के वकील ने दावा किया कि कुछ एनजीओ इस फांसी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में पहुंच गए हैं।
  8. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने  सभी कैबिनेट, राज्य मंत्री, व स्वतंत्र  प्रभार वाले मंत्रियो की मीटिंग बुलाई है। सरकार के 3 साल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री ने बुलाई सरकार के सभी मंत्रियों की बैठक। बैठक शाम को होगी।
  9. समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान की जमानत याचिकाओं पर रामपुर की एडीजे 6 की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होनी है। आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम के दो पासपोर्ट और दो पैन कार्ड के मामले में उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इसके अलावा अब्दुल्लाह आजम की एक और जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। यह मामला सरकारी कार्य में बाधा डालने का है, जिसमे अब्दुल्लाह आज़म पर आरोप है कि उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सरकारी कार्य में अड़चन पैदा की थी। इसके अलावा रामपुर में यतीम खाना बस्ती तोड़े जाने के मामले में आज़म खान की जमानत याचिका पर भी कोर्ट में सुनवाई होनी है।
  10. 13 साल पहले ददुआ की मौत से बौखलाए डाकू ठोकिया ने एसटीएफ के छह जवानों समेत सात को घेरकर हत्या किए जाने के मामले में अब 17 मार्च को एन टी डकैती कोर्ट बांदा में होगी सुनवाई। 22 जुलाई 2007 की रात ददुआ का इनकाउंटर करने के बाद वापस लौट रही एसटीएफ की टीम पर दस्यु ठोकिया ने कोल्हुआ के जंगल में हमला कर एसटीएफ के 6 जवानों सहित 7 लोगों की हत्त्या कर दी थी। इसी दिन सुबह एसटीएफ की टीम ने यूपी-एम पी में आंतक का पर्याय रहे दस्यु सरगना ददुआ सहित 10 डकैतों को चित्रकूट के झलमल के जंगल मे ढेर कर दिया था।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , 'ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते'
चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , 'ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते'
Ram Mandir Donation Case Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 79 लाख रुपये बरामद, सभी 8 आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल
Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 79 लाख रुपये बरामद, सभी 8 आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल
Azamgarh News: युवक को थाना प्रभारी ने मारा थप्पड़, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ में युवक को थाना प्रभारी ने मारा थप्पड़, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी
Chamoli News: उत्तराखंड में कुदरत का कहर! चमोली में मलबे में दबीं गाड़ियां, IMD का यलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! चमोली में मलबे में दबीं गाड़ियां, IMD का यलो अलर्ट जारी

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- आप...
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? PM मोदी को लिखा खत, बोले- आप...
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
Embed widget