एटा में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए आला अधिकारी, बड़े स्तर पर कराई जा रही है जांच
यूपी के एटा जिले में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी अपनी चपेट में ले लिया है. एटा में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1650 के पार पहुंच गई हैं.

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोरोना के बढ़ते प्रभाव से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी अछूता नहीं है. एटा के जिला अधिकारी समेत कई शीर्ष अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. कोरोना के कहर से बचने के लिए एटा में अब अधिकारियों और कर्मचारियों का बड़े स्तर पर कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को एटा तहसील सदर में 80 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें 4 पॉजिटिव पाए गए. कोरोना संक्रमित मरीजों में से एक को कोविड सेंटर भेजा गया है और तीन को होम आइसोलेट किया गया है. कोरोना टेस्टिंग की ये प्रक्रिया पूरे जिले में जारी है.
कोरोना का प्रकोप एटा जिले में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने एटा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी अपनी चपेट में ले लिया है. एटा में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1650 के पार पहुंच गई हैं. एटा के जिला अधिकारी सुखलाल भारती, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, अपर जिला अधिकारी प्रशासन विवेक मिश्रा सहित अनेक पुलिस और प्रशानिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिला अधिकारी एटा सुखलाल भारती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जिले की प्रशासनिक योजनाओं को गति देने के लिए अलगढ़ मंडल की उपयुक्त डॉ कंचन शरन को एटा का प्रभारी जिला अधिकारी बनाया गया है.
बड़े स्तर पर कराया जा रहा है कोरोना टेस्ट एटा जिला मुख्यालय में बुधवार को उप जिला अधिकारी एटा अब्दुल कलाम के नेतृत्व में एटा तहसील के 80 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों का भी कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, जिससे जिले में बढ़ती हुई कोरोना की रफ्तार को रोका जा सके.
जारी रहेगी टेस्टिंग एटा के उप जिला अधिकारी अब्दुल कलाम ने बताया कि जिले के प्रत्येक हिस्से में बड़ी संख्या में आम जनता के अलावा सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है, जिससे कोरोना संक्रमित व्यक्ति समाज में और कोरोना न फैला सके. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में टेस्टिंग की ये प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें:
सीएम योगी का निर्देश- नॉन-कोविड अस्पतालों में संचालित हो OPD सेवा, बढ़ाया जाए कोरोना जांच का दायरा
UP Assembly By-election: बीजेपी ने कसी कमर, दोनों डिप्टी सीएम को दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























