एक्सप्लोरर

TOP 10 NEWS: आज की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

1.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी ओडिशा यात्रा के दौरान आज भुवनेश्वर में एक रोड शो करेंगे। मोदी का आज भुवनेश्वर और संबलपुर में दो रैलियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री शहर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अपने रोड शो की शुरूआत करेंगे। भुवनेश्वर और संबलपुर लोकसभा सीटों और इनके तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होगा।

2.

लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राजनाथ सिंह सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उसके बाद वरिष्ठ नेताओं और मंत्री, विधायकों के साथ जुलूस के रूप में नामांकन के लिये निकालेंगे। नामांकन जुलूस हजरतगंज, महात्मा गांधी मार्ग होते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचेगा।

3.

लोकसभा चुनाव के दूसरे दौर में 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये आज शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जायेगा। दूसरे चरण के मतदान के लिये 19 मार्च को जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार 13 राज्यों की 97 सीटों के लिये मतदान होगा। लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है। इस दौर का बात करें तो उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे। यूपी की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं।

4.

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होने हैं। इस चरण के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी और 23 अप्रैल तक चलेगी। जबकि 12 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

5.

महागठबंधन की संयुक्त रैली आगरा में होगी। इस रैली को एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह संबोधित करेंगे। बीएसपी सुप्रीमो मायावती चुनाव आयोग के आदेश के कारण इस रैली में शामिल नहीं हो सकेंगी। चुनाव आयोग ने मायावती को सांप्रदायिक बयान देने के कारण आज सुबह 6 बजे से अगले 48 घंटे तक किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेने से रोक दिया है।

6.

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की विवादित बयान के मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। रामपुर के डीएम और जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव आयोग को आजम खान के दो बयानों पर रिपोर्ट भेज दी है। जयाप्रदा पर दिए बयान और जिलाधिकारी से जूते साफ करवाने के बयान पर रिपोर्ट भेजी गई है।

7.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आज सुबह 11 बजे पूर्वांचल के 25 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेंगे। इस संबंध में वे सुबह 11 बजे अपने आवास पर प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे। गौरतलब है कि सीटों पर असहमति के बाद राजभर ने एनडीए से अलग होने का फैसला किया है।

8.

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज वाराणसी जाएंगे। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सुबह 8 बजे के करीब वाराणसी पहुंचेंगे। चंद्रशेखर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं।

9.

फतेहपुर सीकरी में बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू पंडित का विवादित बोल आया सामने। गंगा की सौगंध खाकर कांग्रेस प्रत्याशी को जूतों से मारने की कही बात। कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर और उनके समर्थकों पर अभद्र टिप्पणी की। उनके इस विवादित बयान का वीडियो वारयल हुआ। गुड्डू पंडित पर पहले भी अचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

10.

नोएडा के सेक्टर-81 में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां कल दोपहर लगभग 3 बजे एक बच्चा स्कूल से वापस लौटते वक्त नाले में गिर गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव में लगी हुई हैं। बच्चा अब भी लापता है। बच्चे और उसके परिवार के बारे में अभी कुछ पता नहीं लगाया जा सका है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget