एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 30 NEWS: राजनीति से लेकर प्रदेश और अपराध से जुड़ी बड़ी खबरें

एबीपी गंगा पर देखिए, राजनीति से लेकर प्रदेश और अपराध से जुड़ी 30 बड़ी खबरें।

1.

यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्र अव्वल रहें और अपना परचम लहराया।

2.

इंटरमीडिएट में 70.6 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जबकि हाई स्कूल में 80.07 फीसदी छात्राओं ने बाजी मारी है। 10वीं में 83.98 प्रतिशत छात्र पास हुई। वहीं 12वीं में 76.46फीसदी छात्र पास हुए हैं। 10वीं की परीक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है, जबकि बाराबंकी के रहने वाले शिवम दूसरे नंबर पर रहे और तनुजा विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर है।

3.

12वीं में बड़ौत की तनु तोमर ने बाजी मारी। तनु को 97.80 % अंक मिले। गोंडा की भाग्य श्री के 95.20 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि प्रयागराज की आकांक्षा शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

4.

रिजल्ट जारी होने के बाद सीएम योगी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम ने ट्वीट कर लिखा ईश्वर से प्रार्थना है कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नित नए आयामों को छुएं और जीवन में एक सफल हो, सुयोग्य और सजग नागरिक बनें। साथ ही प्रियंका ने लिखा आपके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं... कोशिश करते रहिए. कोशिश करने वाले हमेशा ऊंचाइयां छूते हैं।

5.

यूपी में शुगर मिल घोटाले की एफआईआर सीबीआई ने दर्ज की। मायावती सरकार के वक्त का है मामला 21 चीनी मिलों को बेचने के मामले का है आरोप। फर्जी दस्तावेज से बेची गई थी चीनी मिलें। सरकार ने की जांच की सिफारिश कि गई।

6.

इत्रनगरी कन्नौज का मूड जानने के लिए पीएम मोदी कन्नौज पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

7.

मोदी ने कहा-परसों काशी वालों ने अवसरवादियों, महामिलावटियों के होश उड़ा दिये और आज आपने उनका हाल-बेहाल कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि आप सब विजय डंका बजाने यहां आए हैं।

8.

कन्नौज में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हरदोई पहुंचे। जहां उन्होंने रैली को संबोधित किया। पीएम के रैली स्थल पहुंचते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, नरेश अग्रवाल, अशोक बाजपेयी, साक्षी महाराज सहित हरदोई और मिश्रिख लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशियों ने पीएम का जोरदार स्वागत किया।

9.

रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा आज गांव-गांव में हर शख्स के पास मोबाइल है क्योंकि आज फोन सस्ता हो गया है, क्योंकि आज भारत में ही मोबाइल बनते हैं।

10.

गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन नीना थापा सैनिक विहार कॉलोनी के मालवीय नगर मंडल जेनेट स्कूल गए। जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और फोटो भी खिंचवाई।

11.

रवि किशन बच्चों के बीच अक्की यानी बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार के अंदाज में बच्चों को जूडो कराटे सिखाने लगे। रवि किशन को देखकर स्कूली बच्चे काफी खुश हो गए।

12.

मायावती के पैर छूने के सवाल पर शिवपाल यादव डिंपल से नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं सोचा था। अब ये दिन आ गए हैं कि बसपा के पैरों में सपाइयों को गिरना पड़ रहा है।

13.

शिवपाल यादव ने ये बयान उस तस्वीर को लेकर दिया था। जब कनौज में गुरुवार को रैली के दौरान डिंपल यादव ने मंच पर मायावती के पैर छूकर 'बुआ' का अशीर्वाद लिया था।

14.

राहुल गांधी नासिक एयरपोर्ट में कुछ अलग अंदाज में नजर आए..राहुल गांधी एयरपोर्ट पर फायर टेंडर की गाड़ी में बैठकर ड्राइवर से बात करते हुए दिखाई दिये।

15.

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी चुनावी रैलियों के लिए कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे और रैलियों के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर चंद फुर्सत के पलों में रिलेक्स होकर टहलते हुए दिखाई दिये।

16.

रामपुर में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर आजम खान के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मामला कम वोटिंग के लिए प्रशासन को ठहराया कसूरवार। एक विशेष वर्ग के लोगों पर मारपीट और लूट का लगाया आरोप।

17.

आगरा के सिंकदरा इलाके में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। आग की लपटें इतनी भीषण थी की लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग। ट्रांसफॉर्मर जलने से कई घंटे तक बाधित रही बिजली की सप्लाई।

18.

गोंडा में बसपा कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने किया हमला। कार्यालय पर मौजूद लोगों के साथ की गई मारपीट दफ्तर में भी हुई तोड़फोड़। कैसरगंज से गठबंधन के प्रत्याशी हैं चंद्रदेव राव यादव।

19.

फतेहपुर में गेम खेलते समय मोबाइल में हुआ ब्लास्ट। दो लोग गंभीर रूप से घायल। घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती। एक घायल की हालत बताई जा रही है नाजुक।

20.

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के जयगंज के रास्ते में देर रात ई रिक्शे को निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ ही देर में पथराव और फायरिंग भी हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रण में किया। पुलिस जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है।

21.

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल पर हुआ दर्दनाक हादसा। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

22.

वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लगा झटका। युवा खिलाड़ी एलेक्स हेल्स ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके टेस्ट के बाद हेल्स पर कुछ दिनों के लिए बैन लगा दिया गया है। अभी हाल ही में वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई इंग्लैंड की प्रोविजनल टीम में उन्हें 15 खिलाड़ियों में चुना गया था।

23.

रोहित शर्मा की कप्तानी पारी और लसिथ मलिंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में मात दी। 46 रनों से जीत दर्ज कर मुबंई ने चेन्नई के विजय रथ को रोकने में कामयाबी पाई। चेन्नई की चेपॉक पर यह 7 जीत के बाद पहली हार है। उसने 22 अप्रैल 2013 के बाद अपने घरेलू मैदान पर दूसरा मैच गंवाया।

24.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि लगातार छह मैच हारने से उनकी टीम प्रभावित हुई और अब उनके खिलाड़ी बिना कोई दबाव लिए हर मैच का मजा लेने उतरेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ईपीएल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रन से हराया।

25.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन अब अपने देश में खेलते नजर नहीं आएंगे। शुक्रवार को वॉटसन ने घरेलू टी-20 लीग बिग बैश को अलविदा कह दिया। शेन वॉटसन फिलहाल आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं। परिवार को समय देने के लिए वॉटसन ने बिग बैश लीग से नाता तोड़ लिया। और अब वह कुछ चुनिंदा विदेशी लीग खेलते हुए नजर आएंगे।

26.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जोहरा सहगल का आज जन्मदिन है। जोहरा जी का जन्म साल 1912 में सहारनपुर में हुआ था। जोहरा एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि कोरियोग्राफर भी थीं। साल 2014 में 102 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। आखिरी बार जोहरा सहगल साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में नजर आई थीं। साल 2010 में भारत सरकार ने जोहरा को पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया था।

27.

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की आने वाली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में करीना कपूर भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में करीना कपूर एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी। 'अंग्रेजी मीडियम' साल 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है।

28.

हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हो गया है। सपना चौधरी के नए डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इन दिनों भोजपुरी -पंजाबी -हरियाणवी सिनेमा में धूम मचाने वाली सपना चौधरी का डांस वीडियो खूब देखा जा रहा है।

29.

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन जितना पसंद किया जाता है, ऑफस्क्रीन भी फैन्स इन्हें उतना ही प्यार करते थे। अब खबर है कि यह जोड़ी एक बार फिर से स्क्रीन पर साथ दिख सकती है। आपको बता दे अनुराग बसु ने इस जोड़ी को एक फिल्म ऑफर की है और अब उनकी हां का इंतजार है।

30.

अंकिता लोखंडे बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में इन दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिस में अंकिता विक्की को किस करती नजर आई। जिससे उनके अफेयर की पुष्टि हो चुकी है। इनकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। सूत्रों की माने तो दोनों जल्द ही अपने इस साल के अंत में दोनो शादी के बंधन में बंध सकते है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौशांबी के वैशाली में अनोखी घटना, 13वीं के अगले दिन जिंदा लौटा शख्स, परिजनों के उड़ गए होश
कौशांबी के वैशाली में अनोखी घटना, 13वीं के अगले दिन जिंदा लौटा शख्स, परिजनों के उड़ गए होश
लवकुश मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, टिन्नू यादव... राम मंदिर चढ़ावा चोरी में नामजद 8 लोग कौन? घरों से बरामद लाखों रुपये कैश
लवकुश मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, टिन्नू यादव... राम मंदिर चढ़ावा चोरी में नामजद 8 लोग कौन? घरों से बरामद लाखों रुपये कैश
Ram Mandir Donation Case Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 नामजद आरोपी अरेस्ट, अब होगी पूछताछ
Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 नामजद आरोपी अरेस्ट, इकबाल अंसारी बोले- 'देश की बदनामी'
UP Weather: यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump Popularity: भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Vaibhav Sooryavanshi: ये लड़का तबाही मचाने आया है…वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी
Vaibhav Sooryavanshi: ये लड़का तबाही मचाने आया है…वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी
'बिना हमारी इजाजत के कोई...', होर्मुज पर ईरान की चेतावनी के बाद जहाजों ने बदला रास्ता, जानें कितने गुजरे
'बिना हमारी इजाजत के कोई...', होर्मुज पर ईरान की चेतावनी के बाद जहाजों ने बदला रास्ता, जानें कितने गुजरे
Ghabadkund BO Collection Day 6: मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में वसूला 61 फीसदी बजट, बनी छठी सबसे बड़ी मराठी फिल्म
मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में वसूला 61 फीसदी बजट, बनी छठी सबसे बड़ी मराठी फिल्म
UP Weather: यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
घर की चौखट से ग्लोबल करियर तक, बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा ये सब्जेक्ट  
घर की चौखट से ग्लोबल करियर तक, बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा ये सब्जेक्ट  
Embed widget