एक्सप्लोरर

ABP Ganga Top 10: BJP संसदीय दल की अहम बैठक समेत पढ़ें 2 जुलाई की बड़ी खबरें

एबीपी गंगा टॉप-10 में पढ़ें 2 जुलाई की बड़ी खबरें। आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी संसदीय दल की अहम बैठक होनी है। वहीं, यूपी और उत्तराखंड में क्या कुछ चल रहा है, ये भी जानिए सिर्फ एक क्लिक में।

1.

बीजेपी की संसदीय दल की आज अहम बैठक है। जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में तीन तलाक विधेयक और राज्यसभा में पार्टी की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई हिंसा का मामला भी उठाया जा सकता है।

2.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में नए IAS अफसरों से मिलेंगे। पीएम 2017 बैच के 169 अफसरों संग मुलाकात करेंगे। बता दें कि इन सभी 169 नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों ने एक जुलाई से तीन महीने के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक सचिवों के तौर पर कार्यभार संभाला है।

3.

बीएसपी सुप्रीमो मायावती आज से समीक्षा बैठकें करेंगी। इस बैठक के साथ ही, बीएसपी ने उपचुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आज होने वाली बैठक में बरेली, चित्रकूट, कानपुर और झांसी की समीक्षा होगी। 6 जुलाई को लखनऊ मंडल की बैठक होगी । बैठक सुबह 11 बजे से पार्टी ऑफिस में शुरू होगी।

4.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना पद छोड़ने के फैसले पर अड़े हुए हैं। इस बीच राहुल को एक बार फिर मनाने की कोशिश अनशन के जरिए की जाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई नेता राहुल को मनाने के लिए अनशन पर बैठेंगे और उनसे अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों से मिलने के बाद भी अपना फैसला नहीं बदला है।

5.

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। जनरल रुल्स (क्रिमनल), 1977 के अध्याय-4 के नियम-21 में भी संशोधन हो सकता है। निर्वाचन विभाग के कई अहम प्रस्तावों, 71 जनपदों में वीवी पैट के भंडराण के लिए वेयरहाउस- गोदाम के निर्माण के लिए भी मंजूरी मिल सकती है।

6.

लंबे वक्त के बाद फिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का जनता दरबार शुरू हुआ। सीएम सुबह 09.30 बजे से 11 बजे के बीच लोगों की समस्या सुनेंगे। बता दें कि विगत एक साल से सीएम का जनता दरबार बंद था। याद हो तो सीएम के जनता दरबार के दौरान एक महिला टीचर के सवाल-जवाब के दौरान विवाद हो गया था, जिसके बाद से जनता मिलन कार्यक्रम बंद था।

7.

उत्तराखंड के डीजीपी अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में आज कांवड मेला-2019 समन्वय बैठक होगी। इस बैठक में राज्यों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये बैठक कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने को लेकर की बैठक जाएगी।

8.

यूपी के हमीरपुर जिले में सामूहिक हत्याकांड के आरोपी बीजेपी विधायक अशोक सिंह चन्देल को आखिर कार जेल प्रशासन ने आगरा जेल में शिफ्ट कर दिया है, हमीरपुर जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और जेल का माहौल बिगड़ने के चलते शासन से उन्हें से हटाने की मांग की थी जिसके बाद अशोक सिंह चंदेल को हमीरपुर जिलाकारागर से आगरा कारागार में पहुंचा दिया है।

9.

भारी बारिश के बाद मुंबई के यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। आज भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई, पालघर, ठाणे, ग्रेटर मुंबई और रायगड में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आज सुबह 11.45 बजे 4.54 मीटर ऊंची हाई टाइड भी उठेंगी। मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, कोंकण और विदर्भ में भारी बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को भारी बारिश के चलते रोड पर जाम बना रहा जबकि ट्रेनें भी देरी से चल रही थी।

10.

आईसीसी विश्व कप-2019 में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आज एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश से होने जा रहा है। अभी तक बेहतरीन फॉर्म में दिखी भारतीय टीम को हालांकि अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget