एक्सप्लोरर

दिल्ली: अनाज मंडी अग्निकांड में अब तक 43 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

दिल्ली के अनाज मंडी में लगी आग में अब तक 43 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। इस अग्निकांड में एक दर्जन से ज्यादा घायल भी हुए हैं। इस घटना में मारे गए लोग मजदूर हैं, जो कारखाने में रविवार सुबह लगी आग के दौरान सो रहे थे। घटना के बाद अब तक 60 से अधिक लोगों को वहां से निकाला जा चुका है और उन्हें लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल और लेडी हॉर्डिग हॉस्पिटल में ले जाया गया है। एलएनजेपी अस्पताल में 34 और लेडी हॉर्डिग अस्पताल में नौ लोगों के मरने की जानकारी है।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि बाजार में आग लगने की सूचना उन्हें सुबह करीब 5.22 पर मिली, जिसके बाद 25 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लग सकता है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि, आग लगने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई, आग एक बैग बनाने वाले कारखाने लगी है, वहीं आग आसपास की दो अन्य इमारतों में फैल गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं पुलिस ने बताया कि कारखाने के मालिक के खिलाफ आवासीय क्षेत्र से बैग बनाने के कारखाने के संचालन और सुरक्षा मापदंडों का पालन न करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक प्रधानमंत्री ने इस हादसे को 'बेहद भयावह' बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "इस घटना में जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया है उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। अधिकारी घटना स्थल पर हर संभावित सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।"

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को दुखद बताया और संबंधित अधिकारियों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शाह ने ट्वीट किया, "नई दिल्ली में लगी आग की दुर्घटना में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। अपने प्रिय परिजन को खोने वाले परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराए।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने घटना को दुखद बताया और अग्निशमन कर्मियों की सेवा को उनका बेहतर प्रदर्शन बताया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "बहुत ही अधिक दुखद खबर। बचाव राहत कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।"

ऐसा कहा जा रहा है कि यह अग्निकांड, दिल्ली में आग लगने की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है। इससे पहले 13 जून, 1997 को दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में स्थित उपहार सिनेमा में ऐसी ही घटना घटी थी, जिसमें 59 लोगों की जान चली गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget