एक्सप्लोरर

आज का राशिफल (17 जून, 2019): एक क्लिक में पढ़ें आज का सटीक राशिफल

Aaj Ka Rashifal (17 जून, 2019): एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया 12 राशियों का सटीक राशिफल।

एबीपी गंगा, नई दिल्ली, एबीपी गंगा। जानें उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र की पूर्ण जानकारी साथ ही ये भी जानें क्या कहता है आपका आज का राशिफल (17 जून, 2019)... मेष, वृष, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के लोगों के लिए क्या चीज रहेगा लाभकारी और किन चीजों से उन्हें सावधान रहना है। ये सब बताया है आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने... आज का राशिफल मेष राशि (Aries Horoscope) कार्य प्रगति की ओर अग्रसर करने का समय चल रहा है। आपको अधिक मेहनत करते रहना होगा। हमारा स्वास्थ्य ही सभी सुखों का आधार है, इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आपकी विनम्रपूर्ण बातों से लोग आज आपकी ओर आकर्षित होंगे। साथ ही मित्रों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। वृष राशि (Taurus Horoscope) आज कुछ अकेलापन सा महसूस हो सकता है। कामों की जिम्मेदारी केवल आप पर होने की वजह से मन उदास भी हो सकता है। चिंता मत करिए, गणपति बप्पा इस मेहनत का बहुत अच्छा फल आपको देंगे। ऑफिस में जो भी आपकी महिला कर्मचारी हैं, उन्हें गिफ्ट दें। उनका आशीर्वाद आपकी उन्नति का कारक बन सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। आज आपको पुराना ऋण वापस मिल सकता है। मिथुन राशि (Gemini Horoscope) कार्य में गलतियों को दोहराना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। मानसिक स्तर पर वर्तमान समय में काफी भार है। इसलिए कोशिश करें कि आपकी ओर से कम से कम गलतियां होने की संभावना हो। बात बिगड़ने पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। धैर्य का साथ देते हुए समय को निकालना है क्योंकि भविष्य में सभी परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। गणपति जी की उपासना करें। वही आपकी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। कर्क राशि (Cancer Horoscope) ऑफिस में अगर आपका बैठने का स्थान बदल दिया जाए तो इसको नकारात्मक न समझें बल्कि यह आपके प्रमोशन की पहली सीढ़ी हो सकती है। सर्प से सचेत रहें। रात के समय लॉन में न टहलें, पुराने स्टोर में जाने से पहले उसकी साफ-सफाई अवश्य करा लें। पितरों के नाम से किसी पंडित को भोजन कराएं। पितरों के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य स्वतः ही बन जाएंगे। सिंह राशि (Leo Horoscope) पार्टी ऑर्गनाइज़र, होम डेकोरेशन का कार्य करने वालों के लिए आज का दिन कोई बड़ा कार्य दिला सकता है। इसलिए काम से संबंधित पूरी तैयारी करके रखें। जो लोग किराये के मकान में रहते हैं और बहुत दिनों से नये मकान की तलाश कर रहे हैं तो आज उनकी समस्या का समाधान होगा। लेकिन एक बात का ध्यान रखना है कि जिन कारणों से आप मकान बदल रहे हैं वही परेशानियां पुनः नयी समस्या न बन जाएं। हेल्थ को लेकर कुछ प्लान करने की आवश्यकता है। अभी से ही योजनाओं को समझते चलें। ताकि समय आने पर सही फैसला लिया जा सके। कन्या राशि (Virgo Horoscope) ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस समय कार्य में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। जो कार्य पहले से तय हैं, उनके पूरे होने में आशंका है। कार्य न बने तो कुछ समय के लिए रुक जाना ही बेहतर होगा। पीठ का दर्द आपको परेशान कर सकता है। अगर कई दिनों से आपको ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें। समय निकाल कर परिवार के साथ बैठें। कभी-कभी सबके साथ बैठने से भी कुछ समस्याओं का हल अपने आप ही निकल आता है। तुला राशि (Libra Horoscope) इस समय मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। इसलिए मेहनत करने में कोई कसर न छोड़े। आज के दिन कहीं से गिर कर गहरी चोट लग सकती है। खासकर उन लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है, जो लोग ऊंचाई पर रहकर कार्य करते हैं। एक विशेष बात यह भी ध्यान रखनी है कि इधर आपकी कुछ संगति बिगड़ सकती है। यानी कुछ ऐसे लोग मिल सकते हैं, जो आपको ड्रिंक या नशे की ओर ले चलेंगें। आपको बहुत संतुलित रहना पड़ेगा। वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) कार्य को लेकर मन में कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। लेकिन यह वर्तमान समय की बात है, इसे दिल पर न लें। इस समय आप खामखा की उलझनों में फंसकर कार्य को बिगाड़ देंगे। वचनों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भले ही क्यों न आप दूसरे की भलाई के लिए बोल रहे हों। आपकी बोली इतनी कठोर हो जाएगी कि सामने वाला आपकी भावनाओं को समझ नहीं पाएगा। मन के भटकाव को कम करने के लिए आज कोई कॉमेडी मूवी देखने व कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। संगीत सुनना भी आपके स्ट्रेस को कम करने का काम करेगा। धनु राशि (Sagittarius Horoscope) आज आपको खूब मेहनत करनी है। इस बात का भी ध्यान रखना है कि आज आपको बहुत ही कम आराम करने का मौका मिलेगा। क्योंकि वर्तमान समय में ग्रहीय स्थिति आपसे मेहनत करवाना चाहती है। घर के निकट कूड़ा या गंदापानी सड़ रहा हो तो उसको हटवाने की व्यवस्था बनाएं। क्योंकि इस समय मलेरिया, डेंगू, डायरिया जैसे विषाक्त रोग होने की प्रबल आशंका है। आज आपका मूड बहुत तेजी से स्विंग करेगा। जिसमें कि कभी मन बहुत अच्छा हो जाएगा तो कभी मन एकदम से खराब हो जाएगा। इसलिए ऐसी स्थिति में आपको बहुत ही सामान्य रहने की आवश्यकता है। मकर राशि (Capricorn Horoscope) कार्यक्षेत्र में बॉस की अपेक्षाएं आपसे बढ़ सकती हैं जिसके कारण आपकी मेहनत भी बढ़ेगी। आपको समय की मांग को देखते हुए कार्य को करना होगा। मन और बुद्धि दोनों मिलकर आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर रही हैं। बस आपको इसका फायदा उठाना है। कार्य की वजह से आपको थकान महसूस हो रही हो तो आप शरीर की मालिश कराएं एवं भरपूर नींद लें। कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope) जिन लोगों का आज इंटरव्यू है या किसी कंपटीशन का पेपर देने जा रहे हों तो आज आपकी ओर से तैयारी पूरी होनी चाहिए। सफलता मिलने के पूर्ण चांसेज हैं। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। ऑफिस में फिजूल की बातें करने वालों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। माता पक्ष की ओर से किसी से आपका विवाद हो सकता है। इस स्थिति में आपको शांत ही रहना है। मीन राशि (Pisces Horoscope) आज ऑफिस में आपकी बात को वरीयता मिलेगी। किसी नये प्रोजेक्ट में आपको शामिल किया जा सकता है। किसी तरह के कम्युनिकेशन गैप के कारण किसी से आपके संबंध खराब चल रहे हों तो इस दूरी को आज कम करने का प्रयास किया जा सकता है। विरोधी आपके बनते हुए कार्य को बिगाड़ सकते हैं, इसलिए उन लोगों पर भी नजर बनाए रखें।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: बस्ती में पिता का शव देखते ही सदमे से बेटे ने तोड़ा दम, एक साथ उठीं 2 अर्थियां
बस्ती में पिता का शव देखते ही सदमे से बेटे ने तोड़ा दम, एक साथ उठीं 2 अर्थियां
Noida News: नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, गर्मी के प्रकोप के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, गर्मी के प्रकोप के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
Udham Singh Nagar: पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान मौत
उधम सिंह नगर: पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान मौत
बहराइच में तेंदुए का आतंक, आबादी में घुसकर 8 लोगों पर किया हमला; पकड़ने के लिए पिंजरा तैनात
बहराइच में तेंदुए का आतंक, आबादी में घुसकर 8 लोगों पर किया हमला; पकड़ने के लिए पिंजरा तैनात

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
Noida News: नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, गर्मी के प्रकोप के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, गर्मी के प्रकोप के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Highest Milk Yielding Cow: सबसे ज्यादा दूध देती हैं गाय की ये टॉप-3 नस्लें, खरीदने जा रहे हैं तो मिलेगी बंपर सब्सिडी
सबसे ज्यादा दूध देती हैं गाय की ये टॉप-3 नस्लें, खरीदने जा रहे हैं तो मिलेगी बंपर सब्सिडी
Embed widget