एक्सप्लोरर

Aligarh News: आज सीएम योगी करेंगे अलीगढ़ का दौरा, 14 सितंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

Aligarh News: पीएम नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ को दो-दो सौगात देने जा रहे हैं. इसके लिए कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है. आज सीएम योगी अलीगढ़ में तैयारियों की जायजा लेंगे.

Aligarh News: अलीगढ़ में 14 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो-दो सौगात देने के लिए आ रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के साथ-साथ डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे. इसी को लेकर लोधा क्षेत्र में लगातार तैयारियां तेजी पर है. 

14 तारीख को होने वाले विशाल कार्यक्रम की रूपरेखा और समीक्षा बैठक के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में 2:00 बजे लोधा स्थित राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के जमीन पर बने हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे. साथ ही अलीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी करेंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 के उपचुनाव में इगलास क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए घोषणा की थी कि अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की तर्ज पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय बनवाया जाएगा. तभी से अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया था और अब उसका शिलान्यास करने खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं.

लोधा क्षेत्र के ग्राम प्रधान शीलू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया लंबे समय से यह डिमांड थी कि एएमयू का नाम बदल कर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्विद्यालय किया जाए जो नहीं हो सका लेकिन अब यह बड़े ही गर्व की बात है के लोधा क्षेत्र में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास होने जा रहा है. यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 14 सितंबर को शिलान्यास किया जाएगा.

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास के कार्यक्रम की समीक्षा करने अलीगढ़ आ रहे हैं. अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलीगढ़ दौरे को लेकर के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ आने वाले हैं और उनका तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद है और वह प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आ रहे हैं. 

इसे भी पढ़ेंः

Uttarakhand: विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी बीजेपी में शह-मात का खेल, जानें- क्या है पूरा मामला

Uttarakhand Weather: मौसम के हाई अलर्ट ने बढ़ाई मुश्किलें, एक हफ्ते फिर से बरसेगी आफत

यह भी देखेंः 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget