एक्सप्लोरर

Uttarakhand: विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी बीजेपी में शह-मात का खेल, जानें- क्या है पूरा मामला

Uttarakhand Election: यही स्थिति रही तो चुनाव से पहले बीजेपी के भीतर किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम का होना किसी तरह के आश्चर्य की बात नहीं होगी.

Uttrakhand Politics: उत्तराखंड में बीजेपी (BJP) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election) दहलीज़ पर खड़ा दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है और एक बार फिर प्रचंड बहुमत पाकर सत्ता में वापसी का दावा करने वाली बीजेपी के भीतर शह मात का खेल खेला जा रहा है. ख़ासतौर पर पार्टी का एक धड़ा इस उधेड़बुन में है कि किस तरह से कांग्रेस (Congress) से आये नेता बीजेपी छोड़कर जाएं. यह आलम तब है जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष हर महीने उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं. यदि यही स्थिति रही तो चुनाव से पहले बीजेपी के भीतर किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम का होना किसी तरह के आश्चर्य की बात नहीं होगी.

सबसे पहले देहरादून जिले की रायपुर विधानसभा सीट की बात करते हैं. यहां से सीटिंग विधायक उमेश शर्मा काउ पहला चुनाव 2012 में कांग्रेस से जीते थे, इसके बाद वो भी 2017 के चुनाव से पहले कई नेताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे. 2017 में बीजेपी की सरकार बन गयी और मुख्यमंत्री बने त्रिवेंद्र सिंह रावत. जिन्हें 2012 के चुनाव में काउ ने शिकस्त दी थी. वो हार त्रिवेंद्र को चुभती रही और मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनके रिश्ते काउ के साथ ठीक नहीं रहे. काउ की विधानसभा क्षेत्र से चार दर्जाधारी मंत्री, चार ओएसडी, पार्टी संगठन में पदाधिकारी मनोनीत करने में क्षेत्रीय विधायक शर्मा काउ को भरोसे में नहीं लिया. अब पार्टी के भीतर ही त्रिवेंद्र समेत कई नेता काउ की सीट पर नज़र गड़ाए हैं. 

अब यही झगड़ा है कि किस तरह से काउ को सीट से बेदखल किया जाए. रायपुर में ही उमेश शर्मा काउ के ख़िलाफ़ माहौल इतना ख़राब कर दिया जाय कि काउ उत्तेजित होकर कोई ऐसी गलती कर दें जो अनुशासनात्मक कार्रवाई के दायरे में आ जाए. इसीलिए काउ की घेराबंदी की जा रही है. दो दिन पहले काउ दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मिले और पूरी बात बताई.

हरक सिंह रावत के साथ भी यही हो रहा है

उधर, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के साथ भी यही हो रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अपने खास शमशेर सिंह सत्याल को कर्मकार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर विभागीय मंत्री हरक सिंह रावत को परेशान करने का काम किया गया था. हरक भी त्रिवेंद्र के बाद तीरथ रावत और अब पुष्कर सिंह धामी को भी सत्याल को हटाने के लिए कई बार कह चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है. हरक मामले को लेकर बहुत नाराज हैं और उन्होंने आज कहा भी कि जब हमें बीजेपी में लाया गया था तो अमित शाह द्वारा सम्मान की सुरक्षा की पूरी गारंटी दी गयी थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. हरक ने कहा कि पार्टी के भीतर एक धड़ा ऐसा है जो यह चाहता है कि हम सब बीजेपी छोड़ कर चले जाएं. और यह वो लोग चाहते हैं जिनकी अपनी कोई राजनीतिक हैसियत नहीं है. 

उधर आज इन सभी मसलों को लेकर मंत्री हरक सिंह रावत, मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक उमेश शर्मा काउ के बीच बैठक हुई. सुबोध उनियाल ने भी कहा कि राजनीति में लोग सम्मान के लिए आते है, इससे बड़ी कोई चीज नहीं है.

हरिद्वार में दो दिवसीय बीजेपी कार्यक्रम में नड्डा के सामने भी उठा था मुद्दा 

मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि इस मामले को हरिद्वार में पिछले महीने  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने भी उठाया था. जो लोग इस तरह के मामलों के पीछे हैं वो बीजेपी को कमजोर करने का काम कर रहे है. उन्होंने कहा हम ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी बता दी है. हमें  कुछ लोग पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:   

Badrinath Highway Landslide: बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ जबरदस्त भूस्खलन, सड़क पर आया हजारों टन मलबा

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में बीजेपी, मुस्लिम वोटर्स और प्रवासियों के लिए बनाई खास रणनीति


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget