एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी से कसी कमर, सीएम तीरथ रावत ने दिया बड़ा बयान

तीरथ सिंह रावत ने कहा, ''अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में हम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की उपलब्धियों के अलावा मेरे कार्यकाल के दौरान की जा रही विभिन्न पहलों के साथ लोगों के बीच जाएंगे.''

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी राज्य और केंद्र सरकार की सामूहिक उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएगी. रावत ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश ने कई विकास लक्ष्य प्राप्त किए. उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में मिली उपलब्धियां पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं.

कुमांउ क्षेत्र के भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री रावत ने बताया, ''अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में हम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की उपलब्धियों के अलावा मेरे कार्यकाल के दौरान की जा रही विभिन्न पहलों के साथ लोगों के बीच जाएंगे.'' एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह नहीं बताया जा सकता कि कोविड कब समाप्त होगा लेकिन इस चुनौती का सामना करने के लिए राज्य सरकार सब कुछ कर रही है.''

रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं- रावत

रावत ने कहा कि वर्तमान में पूरा जोर महामारी की तीसरी लहर से प्रभावी रूप से निपटने के लिए तैयारियों पर है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं की कमी के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले केवल एक माह में ही सभी जगह सुविधाएं दस गुना बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा कि हर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाए जा रहे हैं.

कोरोना की पिछली लहर के दौरान अपने गांव लौटे प्रवासियों के स्थायी रूप से वहां नहीं रह पाने के बारे में पूछे जाने पर रावत ने कहा, ''पिछली बार पूर्ण तालाबंदी थी जबकि इस बार सभी उद्योग-धंधे खुले हुए हैं और उनमें काम करने वाले नौजवान वहीं लौट गए हैं.'' हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उन्हें काम की तलाश में पलायन न करना पड़े. उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्यटन, कृषि, बागवानी और ऊर्जा क्षेत्रों में रोजगार संभावनाओं पर जोर दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

गांव में फैल रहे कोरोना संक्रमण पर सरकार के दावों पर मायावती भड़कीं,कहा- घोषणाएं चुनावी वादों की तरह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget