बलिया में कार की टक्कर में दो छात्रों समेत तीन की मौत
बलिया के कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा बाइक के कार से टकराने के कारण हुआ है।

बलिया, भाषा। बलिया के कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम चौराहे के समीप शनिवार देर रात बाइक से सतीश गुप्ता (45) अपने पुत्र शाहिल (14) व पुत्र के सहपाठी आयुष कुशवाहा (13) को अपने गांव बैरिया लेकर जा रहा था कि एक कार ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।
उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे उत्तराखंड के देहरादून सैनिक स्कूल में पढ़ते थे। सतीश दोनों किशोर को देहरादून से वापस घर ले जा रहा था। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























