एक्सप्लोरर

UP IAS Transfer: यूपी में देर रात तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, प्रमोद कुमार बने रेरा सचिव

UP News: उत्तर प्रदेश में देर रात योगी सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. प्रमोद कुमार उपाध्याय को रेरा के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है.

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस से पहले योगी सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. दरअसल सोमवार देर रात तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसकी एक लिस्ट जारी कर जानकारी दी गई है. शासन के आदेश के अनुसार निदेशक पंचायती राज और मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रमोद कुमार उपाध्याय, विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शिव सहाय अवस्थी और विशेष सचिव सिंचाई और जल संसाधन भूपेन्द्र एस.चौधरी का तबादला किया गया है.

जारी शासनादेश के अनुसार अब निदेशक पंचायती राज और मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रमोद कुमार उपाध्याय को सचिव भूसम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के पद पर नियुक्ती दी गई है. वहीं विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शिव सहायअवस्थी को विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का पद सौंपा गया है.


UP IAS Transfer: यूपी में देर रात तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, प्रमोद कुमार बने रेरा सचिव

बीते महीने से खाली था रेरा सचिव पद

विशेष सचिव सिंचाई और जल संसाधन भूपेन्द्र एस.चौधरी को विशेष सचिव और निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण के पद पर तैनात किया गया है. प्रमोद कुमार उपाध्याय से पहले भूसम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के सचिव पद पर तैनात रहे राजेश कुमार त्यागी को पिछले महीने ही अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया था. जिसके बाद से ही यह पद खाली चल रहा था. 

इससे पहले हुआ था आईपीएस अधिकारियों का तबादला

बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला किया था. जिसमें आईपीएस मृगांक शेखर पाठक और आईपीएस आकाश पटेल को नई तैनाती दी गई थी. अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनात 2019 बैच के मृगांक शेखर पाठक का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में अलीगढ़ में किया गया. वहीं मुख्यालय पुलिस महानिदेशक यूपी पुलिस लखनऊ में तैनात 2019 बैच के ही आईपीएस अधिकारी आकाश पटेल को नई तैनाती के रूप में अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर का पद दिया गया था.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- 'गांधी परिवार का आचरण...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget