एक्सप्लोरर

हरिद्वार: कोरोना के चलते कुंभ में बार-बार डुबकी ना लगाने की अपील, श्रद्धालुओं से कहा- 'तीन डुबकी-एक स्नान'

हरिद्वार में महाकुंभ 2021 का आयोजन किया जा रहा है. महाशिवरात्रि पर शाही स्नान के मौके पर हर की पौड़ी पर लाखों श्रद्धालु जुटे थे. इस दौरान लोगों से सिर्फ तीन डुबकी लगाने की अपील की गई.

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. वैसे तो उत्तराखंड सरकार की तरफ से महाकुंभ का आयोजन एक अप्रैल से 28 अप्रैल तक किया जाना है, लेकिन महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अखाड़ों के साधु-संतों ने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर शाही स्नान किया. शाही स्नान के लिए राज्य सरकार की तरफ से भी तैयारी की गई थी. कोरोना संक्रमण के चलते हरिद्वार में खास इंतजाम किए गए. इस दौरान हर की पौड़ी पर अनाउंसमेंट के जरिए लोगों से अपील भी की गई. लोगों को लगातार लाउडस्पीकर से दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे.

लोगों से कहा गया, "शाही स्नान शुरू हो चुका है, कृपया अपने नजदीकी घाट की तरफ जाएं." भीड़ बढ़ने पर लोगों से गंगा में तीन डुबकी लगाने को भी कहा गया. बाद में लोगों से कहा गया, "कृपया बार-बार डुबकी ना लगाएं, तीन डुबकी-एक स्नान."

सयम बढ़ने के साथ ही लोगों की भीड़ बढ़ रही थी. होटलों और धर्मशालाओं से लोग निकल रहे थे. हर की पौड़ी पर ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था. लोगों से फिर कहा गया, "बहुतों ने मास्क नहीं पहना है. कृपया अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए मास्क जरूर पहनें. स्नान करने के बाद घाट खाली करें."

30 लाख लोगों ने लगाई डुबकी मेला प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर 30 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने का दावा किया और कहा कि स्नान सकुशल संपन्न हुआ. महाशिवरात्रि पर संन्यासी अखाड़ों के हज़ारों नागा साधु-संतों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ ब्रह्मकुंड पर गंगा में डुबकी लगाकर शाही स्नान किया. हरिद्वार कुंभ मेले के इतिहास में पहली बार किन्नर अखाड़े ने जूना अखाड़े के साथ स्नान किया.

गंगा के विभिन्न घाटों पर ब्रह्ममुहूर्त में ही स्नान शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा. हर की पौड़ी के ब्रह्मकुंड क्षेत्र को अखाड़ों के शाही स्नान के लिए सुबह आठ बजे खाली करा लिया गया था, लेकिन अन्य घाटों पर लाखों श्रद्धालु दिन भर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाते रहे. शुभ मुहूर्त पर स्नान के लिए मंगलवार रात से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ना शुरू हो गया था.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मेला प्रशासन ने मेले के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे. पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, मेलाधिकारी दीपक रावत व जिलाधिकारी सी रविशंकर खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे. कुंभ क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बल और पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और नदी तट छेत्र में जल पुलिस की टीमें तैनात रही.

ये भी पढ़ें:

अनोखी है इस शिव‍ मंदिर की कहानी, महमूद गजनवी ने शिवलिंग पर खुदवा दिया था 'कलमा', लोग आज भी करते हैं पूजा

ताजमहल को 'तेजो महालय' बताते हुए हिंदूवादियों ने की पूजा, CISF ने तीन लोगों को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget