एक्सप्लोरर

Aligarh News: शादी समारोह का बचा हलवा और रसगुल्ले खाने से 3 दर्जन लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

Aligarh News: शादी के बाद घरवालों ने बचा हुआ हलवा और रसगुल्ले आसपास के लोगों में बांट दिए थे, जिसे खाने से एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, सभी ने पेट दर्ज और उल्टी की शिकायत की.

Aligarh Food Poisoning: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) में खाना खाने से कई लोग फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) का शिकार हो गए. लोगों का कहना है कि उन्होंने गाजर का हलवा और रसगुल्ले खाए थे, जिसके बाद उनका उल्टी-पेट दर्ज की शिकायत हो गई. शादी समारोह में अचानक लोगों की तबियत बिगड़ने से स्थानीय निजी अस्पताल (Private Hospital) में मरीजों की लाइन लग गई, जिसके बाद वहां तत्काल उनका इलाज शुरू किया गया. घटना की सूचना मिलते ही अलीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. 

दरअसल अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के डोरी नगर निवासी गेंदा लाल सिंह फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात हैं. 12 मार्च को उनकी बेटी संध्या की शादी नगला रंजीता के रहने वाले हरवेंद्र के साथ हो रही थी. ये शादी समारोह अलीगढ़ के शांति राज फॉर्म हाउस में हो रहा था. बारात के स्वागत के लिए कई तरह के खाने का इंतजाम किया गया था. तमाम खाने के आइटम के साथ मिठाई में गाजर का हलवा व रसगुल्ले भी बने हुए थे. पीड़ित लोगों के मुताबिक शादी समारोह के अगले दिन गाजर का हलवा व रसगुल्ले बच गए थे.

शादी का हलवा और रसगुल्ले खाने से हुए बीमार

दुल्हन के घरवालों ने बचा हुआ गाजर का हलवा और रसगुल्ले अगली सुबह आस-पड़ोस के लोगों में बांट दिए. जिसके बाद सोमवार की रात को एक-एक करके लोगों की तबियत बिगड़ने लगी. जिसके बाद सभी लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने लगे. इधर कार्यक्रम के आयोजक सब इंस्पेक्टर गेंदा लाल सिंह ने बताया है कि उनके परिवार के सदस्यों, स्थानीय लोगों समेत बारातियों की तबियत भी खराब हुई है. उन्होंने कहा कि करीब 3 दर्जन बीमार हो गए हैं. इनमें बच्चे, महिलाएं सभी शामिल हैं. 

घटना की खबर मिलते हैं अलीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम और डॉक्टर भी घटना स्थल पर पहुंच गए. डॉक्टरों का कहना है कि शादी में बचे खाने को खाकर फ़ूड पॉइजनिंग की शिकायत लोगों को हुई है. लगभग सभी सामान्य स्थिति में वापस आ रहे हैं. कुछ का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है. गैंदालाल का कहना है कि उन्होंने कैटर्स रोबिन सिंह व बालाजी स्वीट सेंटर से खोया, पनीर व दूध मंगाया था. इसकी वजह से इन लोगों के खिलाफ थाना गांधी पार्क में शिकायत दर्ज करवाई गई है. 

फिलहाल हालात नियंत्रण में

इस मामले पर अलीगढ़ के सीएमओ नीरज त्यागी ने बताया कि डोरी नगर में कल शाम एक विवाह समारोह आयोजन था. उसके पश्चात कुछ लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत आई है. इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया. करीब 39 लोग चिन्हित किए गए थे, प्राथमिक उपचार उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है, फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. 

ये भी पढ़ें- CM Yogi Meets PM Modi: दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानें- क्या बात हुई? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget