एक्सप्लोरर

इन उपायों से होगा घर में लक्ष्मी जी का वास

एबीपी गंगा के खास शो में एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने आज मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे दिवाली के शुभ अवसर को लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के अवसर में ढाला जा सकता है।

शशिशेखर त्रिपाठी। आज के युग को लक्ष्मी युग कहा जाए तो कोई गलत न होगा। प्रत्येक मनुष्य केवल धन का साधन और धन की ही साधना कर रहा है। लक्ष्मी के प्राप्ति के लिए महर्षियों ने कई प्रकार के साधन बताए हैं। जिनमे स्फटिक को महत्वपूर्ण माना जाता है। स्फटिक का संबंध ग्रह शुक्र और श्री से है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को समृद्धि का कारक माना जाता है। जब धन की अथवा माता लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो शुक्र ग्रह का अनुकूल होना आवश्यक होता है। श्री यंत्र में माता लक्ष्मी के निवास का साधन माना जाता है । श्री यंत्र की साधना से माता लक्ष्मी अतिशीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं।

जो व्यक्ति मधुर बोलने वाला, अपने कार्य में तत्पर, क्रोधहीन, ईश्वर भक्त, अहसान मानने वाला ,इन्द्रियों को नियन्त्रण में रखने वाला और उदार हो उसके यहां लक्ष्मी निवास करती है। जो व्यक्ति अपने घर में कमलगट्टे की माला से लक्ष्मी जी का जाप करता है, उसे लक्ष्मी माता प्रसन्न रहती हैं और उस व्यक्ति को आर्थिक तंगी नहीं रहती है। जिस घर में सुबह और संध्या में दीपक जलाकर आरती और पूजन किया जाता है, उसके घर से लक्ष्मी माता कभी नहीं जाती है।

जो गृहणी नियमित रूप से गाय के प्रति श्रद्धा व पूजन करती है और भोजन कराती हैं , उनके यहां धन की कमी नहीं होती है। अनाज का सम्मान जिस घऱ में होता है और भोजन खाते समय थाली में छोड़ा नहीं जाता है, उनके घर में लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। जिसके घर में परिजन सामूहिक रूप से भजन गाते हैं या आरती करते हैं, उनको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। जिसके पैर स्वच्छ और सुन्दर होते हैं और जो लोग पैरों को साफ रखते हैं, उनके यहां पदोन्नति और लक्ष्मी का वास होता है। जो लोग प्रतिदिन नहीं नहाते हैं, उनसे लक्ष्मी दूर होने लगती है। जो व्यक्ति सूर्य उदय से पहले उठकर स्नान कर लेता है, जो सूर्यास्त से पहले स्नान कर पवित्र होता है। ऐसा करने से संपन्नता आती है। जो मौन रखकर भोजन करता है उसके घर में अवश्य ही लक्ष्मी बनी रहती है। जो व्यक्ति एकादशी तिथि को भगवान विष्णु को आंवला फल भेंट करता है, उसे श्री का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

धन-समृद्धि एवं आय में वृद्धि हेतु पुष्य नक्षत्र में श्वेतार्क की जड़ लाएं तथा विधिपूर्वक पूजन करें। गणपति जी का मंत्र जपते हुए दाहिने हाथ की कलाई में उसे धारण करें। ऐसा करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होगी तथा आय में कई गुणा वृद्धि हो जाएगी। धन-हानि तथा चोरी से बचने हेतु यदि बार-बार धन-हानि एवं चोरी आदि की घटनाएं हो रही हों तो धन-समृद्धि की रक्षा हेतु दीपावली के दिन अशोक वृक्ष की जड़ का पूजन करें। दीपावली के पूजन के बाद शंख और डमरू बजाने से घर की दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मीजी का आगमन बना रहता है।

दीपावली के दिन नयी झाड़ू खरीदकर लाएं। पूजा से पहले उससे पूजा स्थान की सफाई कर उसे छुपाकर एक तरफ रख दें। अगले दिन से उसका उपयोग करें, इससे दरिद्रता का नाश होगा और लक्ष्मीजी का आगमन बना रहेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget