एक्सप्लोरर

नोएडा: हाईटेक सिटी में चोरों का आतंक, एक ही सेक्टर के नौ घरों का ताला तोड़ की लाखों की चोरी

नोएडा में बेखौफ चोरों ने सेक्टर 29 इलाके में नौ घरों का ताला तोड़ दिया। इलाके में इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

नोएडा, एबीपी गंगा। देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के पॉश एरिया सेक्टर-29, अरुण बिहार में चोरों ने एक साथ नौ फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोरों के निशाने पर वह फ्लैट थे जिनके मालिक गर्मी की छुट्टियां बिताने बाहर गए हुये थे। फिलहाल वार्ड डायरेक्टर की लिखित शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

नोएडा के सेक्टर-29 अरुण विहार में ज्यादातर सेना से जुड़े लोग रहते हैं लेकिन देश की रक्षा करने वाले आज खुद सुरक्षित नहीं हैं। गर्मी की छुट्टियां मनाने बाहर गए नौ लोगों के घरों का चोरों ने रात में ताला तोड़कर लाखो की चोरी कर ली। इलाके के लोगों की इसकी भनक तक नहीं लगी कि चोर कौन थे, कहां से आये, किसी को कुछ पता नहीं है। हालांकि जब पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो एक संदिग्ध युवक दिखा जो एक खिड़की से झांक रहा और बाद में इसका वायर काट देता है।

फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सेक्टर के वार्ड डायरेक्टर की माने तो ये कोई पहली बार चोरी नहीं हुई है, इसके चार दिन पहले भी चोर एक घर में घुसे थे जिन्हें गार्ड ने पकड़ लिया था लेकिन चोर इतना शातिर था की उसने गार्ड के सर पर रॉड मार दी जिससे गार्ड घायल हो गया था लेकिन गार्ड ने जाबांजी दिखाते हुए चोर को सरिया लगने के बाद भी छोड़ा नहीं और पुलिस के हवाले कर दिया।

इस सेक्टर में रहनेवाले प्रतीक, जो हिल स्टेशन घूमने गए थे लेकिन जैसे ही इन्हें नौकर ने चोरी की सुचना दी तो ये तुरंत वापस लौट आए। अभी इन्हें ये भी नहीं पता की क्या चोरी हुआ है। इस वारदात से सेक्टर के लोग डरे हुए हैं और उनका मानना है कि वो सुरक्षित नहीं हैं, वो घर छोड़कर कहीं जा नहीं सकते। जबकि ये हाल गार्डों से लैस सेक्टर का है, जहां बिना इजाजत कोई अंदर नहीं आ सकता। लेकिन पुलिस इन चोरों पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget