एक्सप्लोरर

मंदिर में हुई बड़ी चोरी, शातिर बदमाशों ने दानपात्र तोड़कर निकाले रुपये, भगवान के गहने तक नहीं छोड़े

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है. यहां चोरों ने सभी दानपात्रों से पैसे निकाले और भगवान के गहने भी चुरा ले गये. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के क्लब चौराहे के नजदीक प्रसिद्ध मंदिर गोपाल आश्रम में चोरी की वारदात सामने आई है. यहां शातिर बदमाशों ने सभी दानपात्रों को तोड़कर रुपये निकाल लिये. वहीं, मंदिर परिसर में रह रहे 70 वर्षीय वृद्ध संदिग्ध अवस्था में मृत मिला है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुये जांच शुरू कर दी है. एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है.

भगवान के गहने तक ले गये

गोपाल आश्रम मंदिर फिरोजाबाद का प्रसिद्ध मंदिर है. यहां काफी लोगों की आस्था भी जुड़ी है. यहां काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और दान भी करते हैं. बीती रात चोरों ने मंदिर को निशाना बना दिया और मंदिर के अंदर प्रवेश कर भगवान के गहने ले गये और मंदिरों की तिजोरियों को तोड़ कर उसके अंदर रखा पूरा दान लेकर फरार हो गये. जब सुबह मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे, तब उन्हें यह ज्ञात हुआ कि मंदिर में चोरी हो गई है. तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी. प्रसिद्ध मंदिर में इतनी बड़ी चोरी की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और एसएसपी खुद और जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और बारीकी से तफ्तीश की तो एक और बात सामने आयी कि, पास में ही एक कमरे में वृद्ध साधु दीनदयाल भी मृत पड़ा है.

मंदिर में वृद्ध का शव मिला

जब एसएसपी ने उस शव को देखा तो पता लगा कि दीनदयाल का शरीर अकड़ा हुआ है, तब एसएसपी ने मीडिया को बताया की इनकी मौत 12 घंटे पूर्व ही हो चुकी है. इनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, मंदिर परिसर में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. सड़क पर लगे किसी अन्य सीसीटीवी में दो युवक रिकॉर्ड हुए बताए गए हैं. एक बड़े मंदिर में इस तरह चोरी हो गयी, और मंदिर से 100 मीटर दूरी चौराहे पर पुलिस रात को गश्त करती है, तब भी चोरी हो गयी, इससे लोगों में काफी रोष है.

ये भी पढ़ें.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा- यूपी में 30 लाख फर्जी राशन कार्ड मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget