एक्सप्लोरर

नोएडा: बहुत कुछ हकीकत बयां करती उत्तर प्रदेश की सबसे हाईटेक सिटी की ये तस्वीरें

लॉक डाउन में फंसे लोगों के लिये सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। लेकिन नोएडा से सामने आयी कुछ तस्वीरें सोचने पर विवश करती हैं

नोएडा, बलराम पांडे। उत्तर प्रदेश की सबसे हाईटेक सिटी नोएडा लोगों को बेहतर भविष्य के सपने दिखाती है और अपनी ओर खींचती है। यहां के एजुकेशनल हब में बड़े रसूख वालों के बच्चे मोटी रकम देकर अपना भविष्य बनाने आते हैं। वहीं अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में मजदूर यहां बन रही गगनचुंबी इमारतों में मजदूरी करके रोजी रोटी कमाने आते हैं लेकिन जब आपदा आती है तब प्रशासन की प्राथमिकताओं में मजदूर हाशिए पर चला जाता है। ऐसी ही दो तस्वीरें नोएडा में देखने को मिली हैं, जो इस हकीकत को बयां कर रही है।

पहली तस्वीर है जिले के लैंडमार्क कहे जाने वाले एक्सपो मार्ट की जहां पर बसों का जमावड़ा है। यह बसें लॉक डाउन के दौरान नोएडा में फंसे उन छात्रों को उनकी घर छोड़ने के लिए शासन द्वारा बुलाई गई हैं।

नोएडा: बहुत कुछ हकीकत बयां करती उत्तर प्रदेश की सबसे हाईटेक सिटी की ये तस्वीरें

इनको सैनिटाइज किया जा रहा है, छात्रों की जांच की जा रही है उनको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बसों में बैठाकर उनकी शहर के लिए रवाना किया जा रहा है। शासन का यह प्रयास सचमुच सराहनीय लगता है।

नोएडा: बहुत कुछ हकीकत बयां करती उत्तर प्रदेश की सबसे हाईटेक सिटी की ये तस्वीरें

अब एक और तस्वीर से रूबरू हो जाएं, तस्वीर है सेक्टर 147 के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे की जहां सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष अपना सामान उठाकर सड़कों पर पैदल ही अपनी मंजिल की ओर चले जा रहे हैं। इनके साथ छोटे-छोटे इनके बच्चे भी हैं इनके दृढ़ निश्चय को आंधी और तूफान भी नहीं डिगा पाया है और इनकी मंजिल है मध्यप्रदेश में जहां ये गांव के रहने वाले हैं।

नोएडा: बहुत कुछ हकीकत बयां करती उत्तर प्रदेश की सबसे हाईटेक सिटी की ये तस्वीरें

लॉकडाउन के दौरान कई ऐसी तस्वीरें और खबरें आई और भविष्य में आती रहेगी लेकिन सडकों पर चल रही सैकड़ों लोगों की भीड़ प्रशासन के अधिकारियों यह दिखाई नहीं देते क्योंकि यह रसूख वाले नहीं हैं।

भारत में 90 फीसदी कामगार असंगठित क्षेत्र से हैं। इनकी संख्या करीब 42 करोड़ है। इनमें से लाखों मजदूर ऐसे हैं जो हर दिन ना कमाएं तो उनके भूखे मरने की नौबत आ सकती है। ये मजदूर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, नोएडा, गुड़गांव जैसे बड़े शहरों में अपने घर से दूर काम करने आते हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत में 40 करोड़ लोग गरीबी के शिकार हो सकते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget