एक्सप्लोरर

लखनऊ: पुलिस के सवालों का घुमा फिराकर जवाब देते रहे बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे, जानिए क्या है मामला

बीएसपी के बाहुबली विधायक अब संकट में घिरते नजर आ रहे हैं. विवादित जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में पुलिस ने उनकी दोनों बेटों से करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की. हालांकि, दोनों पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.

डॉलीबाग में बेनामी संपत्ति पर कब्जे के मामले में बयान दर्ज कराने पहुंचे बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और उमर पुलिस के सवालों से जरा भी नहीं घबराए. कुर्सी पर आराम से बैठे दोनों भाई बिसलेरी का पानी पीते रहे और हर सवाल का घुमा फिराकर जवाब देते रहे. हजरतगंज पुलिस ने उनसे करीब ढाई घण्टे तक 50 से ज्यादा सवाल किए. उमर और अब्बास के खिलाफ इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है. मुकदमे के बाद से दोनों गायब चल रहे थे. उनके सामने न आने पर पुलिस के 25-25 हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित किया था. हाल ही में दोनों ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया. स्टे मिलने पर सोमवार को दोनों अपने वकीलों और समर्थकों का फौज-फाटा लेकर बयान दर्ज कराने हजरतगंज कोतवाली पहुंचे. पुलिस ने दोनों भाइयों से करीब 50 सवाल पूछे, जिनका वह घुमा फिराकर जवाब देते रहे.
अब्बास ने दिए सारे सवालों के जवाब 
विवेचक के सामने उमर खामोश बैठा रहा. सारे सवालों का जवाब अब्बास ने दिया. सवाल-जवाब के दौरान अब्बास का अंदाज बेतकल्लुफ भरा रहा. विवेचक को उसने संपत्ति से संबंधित दस्तावेज दिखाए. बताया कि जिस संपत्ति पर कब्जे को लेकर केस दर्ज किया गया है, वह दरअसल उसके खानदान की ही है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जमीन के मालिकाना हक के सवाल पर अब्बास ने कहा कि जमीन रिश्तेदार मो. वसीम की थी जो कई साल पहले पाकिस्तान चले गए थे. साथ ही बताया कि अब्बास ने जमीन के कागजात कोर्ट के समक्ष पेश करने की जानकारी देते हुए उसकी कॉपी सामने रख दी. परिवार के सदस्यों से जमीन सिर्फ अब्बास और उमर को देने से संबंधित सहमति के बारे में पूछने पर अब्बास ने कहा कि अफजल अंकल और हमारा घर कोई अलग थोड़े ही है. उसने कहा कि जिस परिवार में विवाद होता है, वहीं ऐसी छोटी मोटी बातें होती हैं. उसने यह भी कहा कि इस बात पर डिस्कशन-डिबेट जरूरी नहीं. ढाई घण्टे तक बयान दर्ज कराने के बाद दोनों कोतवाली से चले गए. इस दौरान मीडिया ने उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने तमाशा न बनाने की बात कही और आगे बढ़ गए.
पुलिस को नहीं मिल सका संतोषजनक जवाब 
उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब्बास और उमर से कई सवाल किए गए पर वह किसी का भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. ना ही जमीन से संबंधित कोई दस्तावेज दिखा सके. मालूम हो कि बीते साल अगस्त में इस मामले में एलडीए के लेखपाल सुरजन लाल की तरफ से अब्बास और उमर के खिलाफ धोखाधड़ी को धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. एलडीए की प्रवर्तन टीम ने अवैध रूप से बनाये गए उनके 2 टॉवर भी ध्वस्त कर दिए थे.
यह भी पढ़ें -
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget