एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर: सिपाही के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल, पुलिस भी हैरान

यूपी के सुल्तानपुर में चोरों ने सिपाही के घर को निशाना बनाया है. चोर घर में घुसे और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश में शातिर लुटेरों के हौंसले काफी बुलंद हैं. आम जनता तो छोड़िये बदमाश अब पुलिसकर्मियों के घरों पर भी हाथ साफ करने से नहीं चूक रहे हैं. नगर कोतवाली पुलिस की पोल उस समय खुल गई, जब थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर एक पुलिसकर्मी के घर को ही चोरों ने निशाना बना लिया.

नगर कोतवाली के गोमती विहार स्थित यूपी पुलिस के सिपाही के घर में चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया. खबर के मुताबिक, चोरों ने घर से नगदी समेत लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवरात चुरा लिए. वारदात के बाद लुटेरे भाग निकले. घटना के लगभग 4 घंटे बाद पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और अब पुलिस के उच्चाधिकारी मामला दर्ज कर जल्द खुलासे की बात कह रहे हैं.

जयसिंह पुर थाने में सिपाही हैं नितेश सिंह सिपाही नितेश सिंह जयसिंहपुर थाने में तैनात हैं. घरवालों के मुताबिक उनका पूरा परिवार घर में ताला बंद करके बाहर चला गया था. वहीं वापस आने पर घर के मुख्य गेट पर ताला बंद मिला जबकि अंदर के दरवाजे में सभी ताले टूटे पड़े थे.

मोबाइल और एटीएम नहीं ले गए चोर घर वालों का कहना है कि चोरों ने बहुत ही आसानी से पूरे घर के दरवाजे में लगे ताले तोड़े और घंटों अंदर रहकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. अलमारियों के लॉकर तक को चोरों ने अपना निशाना बनाया और नगदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. चोर इतने शातिर थे वहां रखे मोबाइल और एटीएम को छोड़ गए.

घटना के 4 घंटे बाद पहुंची नगर कोतवाली पुलिस के उच्चाधिकारी सिपाही के घर हुई चोरी के मामले को दर्ज कर जल्द ही घटना के खुलासे का दावा कर रहे हैं. इलाके में पुलिसकर्मी के घर हुई चोरी की वारदात से सभी हैरान हैं.

इसे भी पढ़ेंः

कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र पर राहुल गांधी बोले- 'हमने कई कदम उठाए, कोई बीजेपी पर सवाल क्यों नहीं उठाता?'

G-23 की बगावत के बाद कांग्रेस के भविष्य पर फिर उठे सवाल, बिखर जाएगी सबसे पुरानी पार्टी? | मास्टर स्ट्रोक (02.03.2021)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget