एक्सप्लोरर

पौड़ी जिले में गुलदार के आतंक से दहशत में ग्रामीण, डीएम ने स्कूलों की घोषित की छुट्टी

Pauri News: पौड़ी जिले रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम गुठेर्ता और इसके आसपास के इलाकों में गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है, जिससे ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे है. वन विभाग की स्पॉट पर पहुंच चुकी है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक दिनो दिन बढ़ता जा रहा है. खासकर रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम गुठेर्ता और इसके आसपास के इलाकों में यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है. हालात इतने भयावह हो गए हैं कि जिला प्रशासन को 12वीं तक के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 22 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश देना पड़ा है. यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लिया है.

पिछले दो महीनों में रिखणीखाल क्षेत्र में गुलदार द्वारा मवेशियों पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आई हैं. हाल ही में ग्राम सभा गुठेर्ता के तोक ग्राम कोटा में गुलदार ने छह वर्षीय आदित्य को अपना निवाला बना लिया. यह दर्दनाक घटना रक्षा बंधन के दौरान हुई, जब आदित्य अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था. इस हादसे के बाद ग्रामीणों में डर और बढ़ गया है. ग्राम सभा गुठेर्ता, कोटा, पीपलसारी, बमासू, हिटोली, कंडिया, देवियोंखाल सहित कई गांवों में गुलदार ने आतंक मचा रखा है.

डीएम ने घोषित किया तीन दिन का अवकाश
ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही घरों में कैद होना उनकी मजबूरी बन गई है. रात के समय कोई भी व्यक्ति घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा. गुठेर्ता की प्रशासक मीनाक्षी देवी ने बताया कि पिछले दो महीनों में ऐसा कोई दिन नहीं गया, जब गुलदार ने मवेशियों को अपना शिकार न बनाया हो. जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्र के 13 स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है.

घटना के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है. गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज की टीम ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है. अगस्त माह में ग्राम कोटा में दो गुलदारों को पिंजरे में कैद किया गया था, जिससे ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली थी. लेकिन अब एक बार फिर गुलदार की दहशत बढ़ने से विभाग ने पिंजरा लगाने और अनुमति प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि गुरुवार को रिखणीखाल प्रखंड के बमासू और आसपास के गांवों में गुलदार के आतंक की सूचना मिली. जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरा लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही ग्रामीणों को रात्रि में घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गुलदार को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. वहीं, वन विभाग ने भी स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है.पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में गुलदार का आतंक सिर्फ जानमाल का खतरा नहीं, बल्कि ग्रामीणों की दिनचर्या और मानसिक स्थिति पर भी गहरा असर डाल रहा है. प्रशासन और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति में सुधार की उम्मीद है, लेकिन ग्रामीण अब भी भय के साये में जीने को मजबूर हैं. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: मोहन भागवत के मंदिर-मस्जिद वाले बयान को हथियार बनाएंगे अखिलेश यादव! बनाया खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget