एक्सप्लोरर

Teachers' Day 2023: नाराज B.Ed धारकों ने प्रयागराज में लगाई महापंचायत, सरकार से की दखल देने की मांग

B.Ed vs BTC Controversy: उन्होंने कहा कि सरकार की दखलअंदाजी से बीएड डिग्री धारकों को रोजगार मिलने के साथ देशभर में खाली पड़े शिक्षकों के पद भी भर जाएंगे.

B.Ed vs BTC Row: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे बीएड डिग्री धारक अभ्यर्थियों में जबरदस्त रोष है. प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती की रेस से बाहर होने के बाद बीएड डिग्री धारक आंदोलनरत हैं. प्रयागराज में आज शिक्षक दिवस पर बीएड डिग्री धारकों ने महापंचायत लगाई. महापंचायत में सैकड़ों बीएड डिग्री धारक शामिल हुए. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असहमति जताते हुए सरकार से दखल देने की गुहार लगाई. बीएड डिग्री धारकों को शिक्षक दिवस के दिन रोजगार और इंसाफ की मांग के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा. उन्होंने कहा कि देश में एक तरफ शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है. सर्वपल्ली राधाकृष्णन समेत तमाम गुरुओं को नमन किया जा रहा है.

बीएड डिग्री धारकों ने बुलाई महापंचायत

समाज में शिक्षा के क्षेत्र में किए योगदान को याद ताजा कर रहा है. दूसरी तरफ शिक्षक बनने की योग्यता रखने वाले बीएड डिग्री धारकों को हक की लड़ाई के लिए सिस्टम से जूझना पड़ रहा है. बीएड धारकों ने केंद्र सरकार से अध्यादेश लाकर राहत देने की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार की दखलअंदाजी से बीएड डिग्री धारकों को रोजगार मिलने के साथ देशभर में खाली पड़े शिक्षकों के पद भी भर जाएंगे. शिक्षा का स्तर सुधरेगा और बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सकेगी.

राइट टू एजुकेशन की कल्पना भी सही मायने में साकार होगी. अभ्यर्थियों की महापंचायत को पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर का साथ मिला. महापंचायत में शामिल बीएड डिग्री धारक यूपी के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए थे. उन्होंने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. बालसन चौराहे पर दीनदयाल उपाध्याय पार्क में महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. भारी भीड़ जुटने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारी बीएड डिग्री धारकों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया.

बीएड बनाम BTC डिग्री का जानें विवाद

गौरतलब है कि बीएड और बीटीसी डिग्री धारकों के बीच का विवाद पिछले काफी दिनों से चल रहा है. 28 जून 2018 को नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन (NCTE) ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि बीएड डिग्री धारक भी छह महीने का ब्रिज कोर्स कर प्राइमरी स्कूलों में टीचर्स बन सकते हैं. बीटीसी डिग्री धारकों ने एनसीटीई के फैसले का विरोध शुरू कर दिया. दलील दी कि सरकारी शिक्षक बनने की संभावना कम हो जाएगी. उन्होंने कहा कि बीटीसी की तुलना में करीब तीन गुना छात्र B.Ed कोर्स करते हैं. इस बीच अलग-अलग हाईकोर्ट का कई फैसला आया.


Teachers' Day 2023: नाराज B.Ed धारकों ने प्रयागराज में लगाई महापंचायत, सरकार से की दखल देने की मांग

मामला बाद में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त 2023 को फैसले में कहा कि कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों में बीएड डिग्री धारक शिक्षक नहीं बन सकते. प्राइमरी स्कूलों में सिर्फ बीटीसी वाले ही शिक्षक बन सकेंगे. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लाखों बीएड डिग्री धारक ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार की दिशा निर्देश के मुताबिक बीएड की डिग्री ली थी. कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों में ज्यादा टीचर्स की भर्ती होती है. ऐसे में प्राइमरी स्कूलों से बाहर का रास्ता दिखाने पर रोजगार पाने की संभावना काफी कम हो जाएगी.

सरकार से दखल देने की लगाई गुहार

बीएड डिग्री धारक चाहते हैं कि एनसीटीई सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका यानी रिव्यू पिटीशन फाइल करे. बीएड डिग्री धारकों ने केंद्र सरकार से भी मामले में अध्यादेश जारी करने की मांग की है. उनका कहना है कि कम से कम अस्थायी राहत दिलाने की सरकार को पहल करनी चाहिए. बीएड की डिग्री लेकर अलग-अलग राज्यों में शिक्षक बनने का सपना पाले अभ्यर्थियों को सिस्टम से बाहर नहीं किया जाए. एक अनुमान के मुताबिक देश में बीएड डिग्री धारकों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा है. अकेले उत्तर प्रदेश और बिहार में बीएड डिग्री धारको 35 लाख के करीब हैं.


Teachers' Day 2023: नाराज B.Ed धारकों ने प्रयागराज में लगाई महापंचायत, सरकार से की दखल देने की मांग

कुछ लोग दावा करते हैं कि बीएड डिग्री धारक 2 करोड़ से ज्यादा हैं. संसद में पेश रिकॉर्ड के मुताबिक साल 2022-23 के शिक्षा सत्र में उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 579622 पद स्वीकृत थे. 453594 पदों पर भर्ती होने के बाद 126028 पद खाली रह गए थे. बिहार में 592541 में से 187209 पद खाली थे. मध्य प्रदेश में 363099 पदों में से 69667, छत्तीसगढ़ में 221067 में से 38692, झारखंड में 186865 में से 74 357, उत्तराखंड में 46053 में से 10933, राजस्थान में 299387 में से 25396 पद खाली थे.


Teachers' Day 2023: नाराज B.Ed धारकों ने प्रयागराज में लगाई महापंचायत, सरकार से की दखल देने की मांग
Teachers' Day 2023: नाराज B.Ed धारकों ने प्रयागराज में लगाई महापंचायत, सरकार से की दखल देने की मांग

बीएड डिग्री धारकों ने चेतावनी दी है कि सरकार से राहत नहीं मिलने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा. लोकसभा चुनाव में भी बड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे. मौजूदा समय में सरकारी भर्ती लगातार घटती जा रही है. कई बार भर्ती का मामला कोर्ट में चला जाता है. दूसरे विवाद सामने आने पर भी भर्ती अटक जाती है. खामियाजा बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ता है. वर्षों पढ़ाई और ट्रेनिंग करने के बावजूद युवा बेरोजगार रह जाते हैं. डिग्री धारकक सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे हैं. 

Bikru Kand: बिकरू कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, विकास दुबे गैंग के 23 लोगों को 10-10 साल की सजा, 8 पुलिसकर्मियों की हुई थी हत्या

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget