एक्सप्लोरर

गोरखपुर: क्‍लासरूम में आठवीं की छात्रा से छेड़खानी करने वाला शिक्षक सीसीटीवी में हुआ कैद

गोरखपुर में एक शिक्षक की करतूत सीसीटीवी कैमरे में केद हो गई है। शिक्षक छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था। कई शिकायतों के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। क्‍लासरूम में आठवीं कक्षा की तेरह साल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाला शिक्षक सीसीटीवी में कैद हो गया। छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद जब विद्यालय पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो शिक्षक की करतूत सामने आ गई। केरल के रहने वाले फरार शिक्षक की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने इस मामले पर पूरी तरह से चुप्‍पी साध ली है। पुलिस के आलाधिकारियों का क‍हना है कि वे जल्‍द ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लेंगे।

गोरखपुर के सहजनवां इलाके के सेंट जोसेफ के शिक्षक शाजी एमसी पर अधिकतर छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप है। एक छात्रा की शिकायत के बाद क्‍लासरूम में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले शिक्षक की करतूत सामने आ गई। हालांकि इस मामले पर स्‍कूल के प्रबंधक कुरियन जोसेफ से जब सवाल हुए, तो उन्‍होंने चुप्‍पी साध ली।

गोरखपुर: क्‍लासरूम में आठवीं की छात्रा से छेड़खानी करने वाला शिक्षक सीसीटीवी में हुआ कैद

परिजनों ने सहजनवां पुलिस को तहरीर दी। उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने स्‍कूल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो मामला सच साबित हुआ। सीसीटीवी में शिक्षक शाजी एमसी छात्रा के साथ छेड़खानी करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद से केरल का रहने वाला शिक्षक शाजी एमसी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले में छात्रा का आरोप है कि शिक्षक शाजी एमसी ने उसके साथ क्‍लासरूम में ही छेड़खानी की। उसने घर में किसी को इस बारे में डर के मारे नहीं बताया। लेकिन, खुलेआम क्‍लासरूम में सबके सामने छेड़खानी से आहत होने के कारण उसने अपनी मां से सारी बात बताई।

मां और पिता छात्रा को लेकर स्‍कूल पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। उसके बाद कई और छात्राएं शिक्षक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाने लगीं। उसके बाद परिजनों की भीड़ स्‍कूल पर जुट गई और वहां पर प्रबंधक कुरियन जोसेफ की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो सच्‍चाई सामने आ गई। वहीं इस मामले में पीडि़ता के पिता का कहना है कि बेटी ने शिक्षक के द्वारा छेड़खानी की बात घर पर बताई। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा, तो बात सच साबित हुई। उसके बाद कई छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

इस संबंध में गोरखपुर के एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगा है। उसकी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी में भी छात्रा के साथ छेड़खानी की बात सही साबित हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जो भी सख्‍त से सख्‍त विधिक कार्रवाई होगी, वो की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget