मथुरा में 'तांत्रिक' ने महिला के साथ किया रेप, पुलिस ने सहयोगी को किया गिरफ्तार
यूपी के मथुरा जिले में एक तांत्रिक ने इलाज के बहाने महिला के साथ रेप किया. पुलिस ने तांत्रिक के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, आरोपी तांत्रिक मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बरसाना इलाके के एक गांव में 'तांत्रिक' ने विवाहिता से कथित तौर पर रेप किया. पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक 'तांत्रिक' नरेंद्र अपने सहयोगी संदीप तोमर के साथ गांव आया था और बृहस्पतिवार को ग्रामीणों पर 'झाड़फूंक' की थी. उसने बाद महिला को रात में मिलने के लिए बुलाया. पुलिस ने बताया कि आरोप है कि 'तांत्रिक' ने इलाज करने के बजाय महिला से रेप किया.
तांत्रिक का सहयोगी गिरफ्तार
बरसाना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अजाद पाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 'तांत्रिक' के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन 'तांत्रिक' गांव से फरार होने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि 'तांत्रिक' को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है और महिला का चिकित्सा परीक्षण कराया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:
UP: गांव को जोड़ने वाली सड़क हुई जानलेवा, सरकारी एंबुलेंस भी नहीं आती, भगवान भरोसे हैं ग्रामीण
यूपी के दो और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील, बीते 24 घंटों में संक्रमण के 1092 नए मामले आए सामने
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























