एक्सप्लोरर

दो महीने बाद होंगे ताजमहल के दीदार, कल से खुलेंगे सभी स्मारक, ASI ने लिया फैसला

कल यानी 16 जून से पर्यटक ताजमहल के दीदार कर सकेंगे. कोरोना संक्रमण के चलते ताजमहल को 16 अप्रैल को बंद कर दिया गया था. ताजमहल के अलावा आगरा किला समेत सभी स्मारकों को खोलने का आदेश दिया गया है.

आगरा. कोरोना संक्रमण के चलते पिछले कई दिनों से बंद ताजमहल कल से खोल दिया जाएगा. पर्यटक कल से ताजमहल के दीदार कर सकेंगे. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल के अलावा आगरा किला समेत सभी स्मारकों को खोलने का आदेश दिया है. एएसआई के तहत सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों/स्थलों और संग्रहालयों को 16 जून से खोला जाएगा. हालांकि इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना होगा.

एएसआई ने पहले 16 अप्रैल से लेकर 15 मई तक के लिए सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारक बंद करने का आदेश जारी किया था. इसके बाद एएसआइ ने 12 मई को एक बार फिर इसको बंद करने का आदेश 15 जून तक बढ़ाने के लिए जारी कर दिया. गौरतलब है कि बीते साल 2020 में भी कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के केंद्रीय संरक्षित स्मारकों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था.

दो महीने बाद खुलेगा ताजमहल
इस संबंध में अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. वीके स्वर्णकार ने बताया कि सीमित पर्यटक संख्या के साथ ताजमहल खोला जाएगा. अभी पर्यटकों की संख्या पर निर्णय लिया जाना बाकी है. उन्होंने कहा कि महामारी के चलते 16 अप्रैल को ताजमहल और आगरा किला को बंद किए जाने आगरा के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगा है. अब कोरोना का कहर कम होने के बाद स्मारकों को 16 जून से फिर से खोला जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर सभी स्मारकों को खोलने की जानकारी दी. उन्होंने कहा, "एएसआई के  के सभी स्मारकों को 16 जून, 2021 से विधिवत खोलने की स्वीकृति प्रदान की है. पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं. सभी को शुभकामनाएं."

ये भी पढ़ें:

Monsoon in UP: समय से पहले यूपी पहुंचा मानसून, पूरे हफ्ते बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश: साड़ी पहन स्केटिंग कर 11 साल की बच्ची ने शुरू किया जागरुकता अभियान, कोरोना वैक्सीन लगवाने की रही अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget