एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में किराया न चुकाने पर कांग्रेस के दफ्तर पर लगा ताला, अजय लल्लू के खिलाफ मकान मालिक ने दी तहरीर

गोरखपुर में कांग्रेस दफ्तर का किराया 3.9 लाख रुपये बकाया है.अब मकान मालिक ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है.

UP News: उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर तमाम सियासी दल लगातार वोटर्स के बीच जाकर संवाद कायम कर रहे हैं. लंबे वक्त से बुरे हालात से गुजर रही कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए प्रियंका गांधी भी यूपी के तमाम इलाकों में लगातार संवाद कर रही हैं. लेकिन कांग्रेस को सिर्फ सियासी महकमे में ही मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ रहा है बल्कि स्थानीय स्तर पर कई और मुश्किलें भी पार्टी को परेशान कर रही हैं. ऐसा ही मामला तब आया जब गोरखपुर में कांग्रेस कार्यालय के किराए को लेकर मकान मालिक और पार्टी के बीच विवाद शुरू हुआ. दरअसल कांग्रेस दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे घर का किराया तीन लाख नब्बे हजार रुपये तक बकाया है. अब मकान मालिक ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है.

‘कांग्रेस दफ्तर का 3.9 लाख रुपये किराया बकाया’

दरअसल ट्रांसपोर्टनगर इलाके में 2019 लोकसभा चुनाव से पहले इस जगह पर कांग्रेस का दफ्तर शुरू किया गया था. कांग्रेस के गोरखपुर सदर से प्रत्‍याशी रहे मधुसूदन त्रिपाठी ने इस इमारत में एक अस्‍थायी चुनाव कार्यालय खोला था. बाद में इसे 15 हजार रुपए मासिक के किराए पर कांग्रेस कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था. वहीं अब इस कॉम्पलेक्स के मालिक का आऱोप हैं कि उस वक्त किसी तरह का कोई एग्रीमेंट तैयार नहीं कराया गया था और सभी चीजें मौखिक आधार पर ही तय हुई थीं. लेकिन उसके बाद पार्टी की तरफ से किसी तरह का कोई किराया नहीं चुकाया गया. वहीं 31 अक्‍टूबर को प्रियंका गांधी की रैली से ठीक पहले मकान मालिक राजमन राय ने किराए के लिए दबाव बनाया तो कांग्रेस के प्रदेश उपाध्‍यक्ष विश्‍वविजय सिंह ने कुछ किराया देने का भरोसा दिया था लेकिन वो भी नहीं दिया गया.

प्रियंका गांधी की रैली से पहले शुरू हुआ था विवाद

वहीं प्रियंका गांधी की रैली के बाद भी जब मकान मालिक को कांग्रेसियों की तरफ बकाया नहीं चुकाया गया तो अब पीड़ित ने राजघाट थाने में कांग्रेस प्रदेश उपाध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू और जिलाध्‍यक्ष निर्मला पासवान के खिलाफ तहरीर दी है. राजमन राय का कहना है कि साल 2019 से बकाया किराया 3.90 लाख रुपए हो चुका है. अब कांग्रेस के दफ्तर पर अपना ताला भी लगा दिया है. हालांकि राजमन के बेटे भी कांग्रेस में हैं और कुछ आरोप हैं कि प्रियंका गांधी की रैली के दौरान मंच पर जगह ना मिलने की वजह से उन्होंने इस विवाद को तूल दिया है. हालांकि राजमन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

कांग्रेस की सफाई- झूठे हैं आरोप

दूसरी तरफ कांग्रेस की जिलाध्‍यक्ष निर्मला पासवान ने पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि ना सभी आरोप गलत हैं और कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ था और ना ही किराए की बात तय हुई थी. उन्होंने कहा कि वो कांग्रेसी थे तो उसके नाते ही उन्होंने उस जगह को दफ्तर की तरह इस्तेमाल करने को कहा था. वहीं उन्होंने राजमन के खिलाफ मानहानि केस करने की बात भी कही.

ये भी पढ़ें-

Lucknow News: दबिश के बहाने घर में घुसकर पुलिस पर डकैती डालने का आरोप, आठ पुलिसर्मियों के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा एयरपोर्ट की नींव रखे जाने पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सरकार को सुनाई खरी-खोटी, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget